City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

Aligarh

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग हिरासत में I

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग हिरासत में I

25 अक्टूबर 2026

अलीगढ़ | रिपोर्ट- आमिर खान | गंगीरी थाना क्षेत्र के मलसई गांव का मामला, टॉफी का लालच देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप; पुलिस की वैधानिक कार्रवाई जारी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के ग्राम मलसई में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में एक नाबालिग पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में बच्ची की हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी छर्रा गर्वित सिंह ने जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक! त्योहारों और निर्वाचन को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक! त्योहारों और निर्वाचन को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

24 अक्टूबर 2026

अलीगढ़ 24 अक्टूबर 2026 (सूवि0): आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, अभियोजन की प्रगति एवं न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।           मण्डलायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।           उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और किसी भी अफवाह अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अलीगढ़ के इगलास में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक सवार 3 लोगों को ट्राला ने मारी टक्कर, 1 की मौत |

अलीगढ़ के इगलास में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक सवार 3 लोगों को ट्राला ने मारी टक्कर, 1 की मौत |

1 अक्टूबर 2026

अलीगढ़ | आमिर खान | इगलास थाना क्षेत्र के बड़ा खुर्द में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को एक ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्राला में आग लगा दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद ट्राला बाइक सवार एक व्यक्ति को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्राला में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए हाथरस के बागला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के बाद हंगामा और उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच-पड़ताल में इलाका पुलिस जुटी हुई है। हादसे और उसके बाद हुए घटनाक्रम को लेकर सीओ इगलास कमलेश कुमार ने घटना की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ आगजनी एवं उपद्रव की घटना की भी जांच की जा रही है।

WhatsAppकॉल करें