City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

Gautam Budh Nagar

गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस का पहरा, दिल्ली जाने से रोके गए कांग्रेस पदाधिकारी, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप।

गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस का पहरा, दिल्ली जाने से रोके गए कांग्रेस पदाधिकारी, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप।

11 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्ध नगर । 10 अक्टूबर 2026 | खबर गौतमबुद्ध नगर से है, जहाँ जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस का पहरा लगाया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीते दो दिनों से कभी उन्हें घर पर हिरासत में लिया जा रहा है, तो कभी जिला कार्यालय पर नजरबंद किया जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि वे ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। कांग्रेस के अनुसार, जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला सहित गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह, रिजवान चौधरी, नीरज लोहिया, धर्म सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह को जिला कार्यालय पर पुलिस की निगरानी में रखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना और अपनी बात रखना नागरिकों का अधिकार है। उनका कहना है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। #congressnews #jantarmantarprotest #cityexpressnews #goutambudhnagar  

ग्रेटर नोएडा में BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, मनोज चौधरी ने किया अभिनंदन I

ग्रेटर नोएडा में BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, मनोज चौधरी ने किया अभिनंदन I

3 अक्टूबर 2026

ग्रेटर नोएडा :- आज ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया मेट्रो पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी जेवर विधानसभा श्री मनोज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। ग्रेटर नॉएडा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। — मनोज चौधरी पूर्व प्रत्याशी, जेवर विधानसभा

जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |

जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |

1 अक्टूबर 2026

जहांगीरपुर:-(विनय शर्मा )जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र में खुर्जा-जेवर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टू-व्हीलर सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नगला जफरगढ़ निवासी कुलदीप पुत्र सुगंध स्वरूप (21 वर्ष) और सौरभ पुत्र भूप सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप जहांगीरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है, जबकि सौरभ मौहलीपुर से मजदूरी करने के बाद घरेलू सामान लेने के लिए जहांगीरपुर आया था।बताया गया कि दोनों युवक टू-व्हीलर पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार और टू-व्हीलर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भेजा।चौकी प्रभारी के अनुसार कार और चालक पुलिस की कस्टडी में हैं। प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक को क्षेत्र के गांव थोरा का बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppकॉल करें