City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

सोशल न्यूज़

द्वारका में आपका सहयोग फाउंडेशन की बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

द्वारका में आपका सहयोग फाउंडेशन की बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

2 नवंबर 2026

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2026। आपका सहयोग फाउंडेशन (ट्रस्ट) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को द्वारका सेक्टर-12 स्थित सिम्पोजियम रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक में फाउंडेशन की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और आगामी योजनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सामाजिक सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के विषय पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग, संगठन की मजबूती और भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा की। बैठक में संजय अग्रवाल, सोनू गिरी, राजेश नरवाल, सुरेंद्र पाल सिंह, दीपक गर्ग, प्रवीण मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, प्रभात चौहान, दुर्गेश कुमार एवं पूर्वा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्यों को गति देना, आपसी समन्वय को मजबूत करना और सामाजिक सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाना रहा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने फाउंडेशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और जनहित में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने मैक्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर, शिवलोक अपार्टमेंट मैं लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सोसाइटी लोगों ने उठाया लाभ!

आपका सहयोग फाउंडेशन ने मैक्स हॉस्पिटल के साथ मिलकर, शिवलोक अपार्टमेंट मैं लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सोसाइटी लोगों ने उठाया लाभ!

2 नवंबर 2026

नई दिल्ली | द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 60 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। इस आयोजन में सोसाइटी मैनेजमेंट का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से आपका सहयोग फाउंडेशन (ट्रस्ट) लगातार स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इसी कड़ी में 1 नवंबर 2026, रविवार को द्वारका के शिवलोक अपार्टमेंट, सेक्टर-6 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 60 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, डेंटल चेकअप, डॉक्टर परामर्श, बीएमडी यानी बोन मिनरल डेंसिटी और आंखों की जांच जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना रहा। इस स्वास्थ्य शिविर में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से संस्था के मौजूदा पदाधिकारी सोनू गिरी, सुरेंद्र पाल सिंह, पूर्वा कुमारी, दुर्गेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और हर्षित गिरी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने शिविर के आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया। शिविर के सफल आयोजन में शिवलोक अपार्टमेंट सोसाइटी मैनेजमेंट का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संस्था ने सोसाइटी मैनेजमेंट के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। आपका सहयोग फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने में भी योगदान देना है। इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आम लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करते हैं। द्वारका के शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 60 लोगों ने लाभ उठाया। आपका सहयोग फाउंडेशन, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सोसाइटी मैनेजमेंट के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस पहल ने स्वास्थ्य जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

द्वारका मैं आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

द्वारका मैं आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

3 अक्टूबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है। इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट ने आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के सहयोग से सर्वहित अपार्टमेंट मैं लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप।

आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट ने आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के सहयोग से सर्वहित अपार्टमेंट मैं लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप।

3 अक्टूबर 2026

द्वारका सेक्टर-17 स्थित सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट और आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के नजदीक विभिन्न जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। कैंप का आयोजन 20 सितंबर 2026 रविवार को सर्वहित अपार्टमेंट के सोसाइटी मंदिर, पॉकेट-A, सेक्टर-17 द्वारका नई दिल्ली में किया गया। कैंप के दौरान लोगों के लिए जनरल चेकअप, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, चेकअप, ईसीजी, X-Ray, BMD और Eye Screening जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम के साथ-साथ सर्वहित अपार्टमेंट की RWA टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्था ने फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प मैं अपना योगदान दे रहे मौजूदा आकाश हॉस्पिटल द्वारका के डॉक्टरों व टीम का पटका व स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से सोनू गिरी, संजय अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीन मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी, हर्षित गिरी और हेमा भाटिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। आपका सहयोग फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के लोगों तक केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जाए। स्वस्थ समाज और जागरूक समाज की दिशा में ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही है।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने द्वारका मार्केट मैं "स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका" का दिया संदेश, MCD का मिला सहयोग |

आपका सहयोग फाउंडेशन ने द्वारका मार्केट मैं "स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका" का दिया संदेश, MCD का मिला सहयोग |

3 अक्टूबर 2026

दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर “स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका” के संदेश के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान आपका सहयोग फाउंडेशन (ट्रस्ट) एवं MCD द्वारका वार्ड-A के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता अभियान ड्राइव” का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से करीब 2 बजे तक, द्वारका सेक्टर-12, मार्केट में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम ने, संजय अग्रवाल जी व सोनू गिरी की अध्यक्षता मैं मार्केट एसोसिएशन और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा सिर्फ कूड़ेदान मैं ही डालें इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। अभियान में निगम पार्षद द्वारका वार्ड-A, माननीय रामनिवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर सिंह भी उपस्थित रहे, साथ ही स्वच्छ अभियान मैं बखूबी भूमिका भी निभाई जिनके सानिध्य एवं मार्गदर्शन से स्वच्छता अभियान मैं चार चांद लग गये। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन व मार्केट की तरफ़ से मौजूदा टीम मैं संजय अग्रवाल, सोनू गिरी, प्रवीण मुदगल, सचिन राठी, राजेश नरवाल, सुनील गुप्ता, प्रेम अरोरा, हरीश सखूजा, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज सहरावत, हर्षित गिरी, राधिका गिरी, संजय, व अन्य सहयोगी मौजूद रहे। वहीं MCD की तरफ सफाई कर्मचारियों में AK Singh (इंस्पेक्टर), देव दास (ASI) राकेश (ASI), कुलदीप, अनिल, सुरेश, ईश्वर, राजेश, विजय, विनोद, नवीन, विजेंद्र इनके अलावा ठेकेदार मनीष ने भी ट्रैक्टर ट्रॉली भेज विशेष सहयोग दिया| आपका सहयोग फाउंडेशन संस्था की तरफ से वार्ड- A निगम पार्षद राम निवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर जी का स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी व पटका पहना कर स्वागत किया, साथ ही सभी MCD कर्मचारियों को टी-शर्ट, व मैडल पहनाकर सम्मानित किया। आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। “हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दिन सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि हमारा द्वारका क्षेत्र हमेशा स्वच्छ और सुंदर बना रहे।” इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ हो द्वारका—जिम्मेदारी है हमारी” का संदेश दिया गया और लोगों से स्वच्छता की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।

ज़रूरतमंद परिवारों को बांटे गए राशन किट

ज़रूरतमंद परिवारों को बांटे गए राशन किट

25 सितंबर 2026

एक स्वयंसेवी संस्था ने शहर के गरीब परिवारों की मदद के लिए राशन वितरण अभियान चलाया। इस मुहिम में सैकड़ों परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान आने वाले महीनों में भी जारी रहेगा, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

मोहल्ले के लोगों ने मिलकर बनाया सामुदायिक पार्क

मोहल्ले के लोगों ने मिलकर बनाया सामुदायिक पार्क

25 सितंबर 2026

स्थानीय निवासियों ने आपस में मिलकर अपने मोहल्ले में एक खाली पड़ी ज़मीन को सुंदर पार्क में बदल दिया। इस पहल में बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी ने हिस्सा लिया। पार्क में अब बच्चों के खेलने के लिए झूले और बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे मोहल्ले में सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और लोग शाम के समय एक साथ समय बिता सकेंगे।

WhatsAppकॉल करें