City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

Dwarka, Delhi

शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन, खरीदारी से लेकर डांस और मनोरंजन तक दिखा उत्साह

शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन, खरीदारी से लेकर डांस और मनोरंजन तक दिखा उत्साह

3 नवंबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। दीवाली के त्योहार से पहले द्वारका के सेक्टर-22 स्थित शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। Diva's Dream's की ओर से आयोजित इस मेले में सोसाइटीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी, आकर्षक स्टॉल और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। खासतौर पर बच्चों में मेले को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में Diva Dream, Yuve Skill Foundation, Ashirwadam और RWA Shubham Apartments की सहभागिता रही। मेले का उद्देश्य लोगों को त्योहार से पहले एक साथ आने, खरीदारी करने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करना था। मेले में दिवाली से जुड़ी सजावटी वस्तुओं, गिफ्ट आइटम्स, शॉपिंग स्टॉल और विभिन्न आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही दिवाली फोटो बूथ, DJ एवं डांस फ्लोर, बेस्ट एथनिक लुक, तंबोला, लकी ड्रॉ, सरप्राइज गिफ्ट्स, दिवाली क्विज, टीम अंताक्षरी, बच्चों के लिए फन जोन और फूड स्टॉल जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान City Express News की टीम ने आयोजकों से बातचीत की और आयोजन के उद्देश्य एवं तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान Diva's Dream's की प्रतिनिधि ने बताया कि त्योहारों का असली आनंद तभी है, जब समाज के सभी लोग मिलकर खुशियां मनाएं। इसी सोच के साथ इस मेले का आयोजन किया गया, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर मिल सके। मेले में महिलाओं ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की और बच्चों ने गेम्स, डांस तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। आयोजकों की ओर से उपहार देकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपहार वितरण और सम्मान के दृश्य भी देखने को मिले। शुभम अपार्टमेंट्स के निवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सोसाइटी में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। कुल मिलाकर, दीवाली से पहले आयोजित यह मेला सोसाइटीवासियों के लिए खुशियों और मनोरंजन का शानदार अवसर साबित हुआ। बच्चों की मुस्कान, महिलाओं का उत्साह और परिवारों की भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

स्वदेशी मेले के मंच से, खेल प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को किया सम्मानित |

स्वदेशी मेले के मंच से, खेल प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को किया सम्मानित |

1 नवंबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। सी सीआरटी ग्राउंड, सेक्टर-7, में स्वदेशी जागरण मंच, संस्कॄति मंत्रालय, दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में मेले मंच से सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में बास्केटबॉल, कबड्डी सहित बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विक्रम रावत और दिनेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन एवं बेहतर प्रबंधन में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत स्वदेशी जागरण मंच के इस कार्यक्रम में उत्तम नगर के भाजपा विधायक पवन शर्मा, नजफगढ़ जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला कमेटी के पधाधिकारी संदीप सहरावत, प्रेम लता गौड़, दलबीर सिंह, द्वारका बी की निगम पार्षद मनीषा सहरावत, व राजपाल सेरावत् जिला मीडिया प्रभारी केपी तोमर तथा विकास यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  तिहाड़ जेल दिल्ली के lसहायक अधीक्षक योगेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया श्री कुमार दो बार के राष्ट्रपति पदक और लिमका बुक रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित हैं, मेले के नीलेन्द्र पाठक ने पटका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अतिथियों ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और देश की आर्थिक मजबूती में आम जनता को स्वदेशी समान खरीदने की अपील। भाजपा मेहरोली के जिला अध्यक्ष व स्वदेशी मेले के  समन्वयक रबिंद सोलंकी ने आभार व्यक्त करते हुए मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला।  इस सात दिन के मेले मे 100 से अधिक विभिन्न राज्यों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाया।

द्वारका में देशभर के स्वाद और संस्कृति का लगा शानदार संगम!

द्वारका में देशभर के स्वाद और संस्कृति का लगा शानदार संगम!

31 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली | द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसी आरटी ग्राउंड में स्वदेशी मेले का आयोजन भारत सरकार के संस्कॄति मंत्रालय, दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के सयुंक्त सहयोग  किया जा रहा है, जहां देशी अंदाज, भारतीय संस्कृति और खरीदारी का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है।  मेले के मीडिया प्रभारी नीलेन्द्र पाठक ने बताया कि वर्ष 2012 से लगातार हर साल आयोजित होने वाला यह स्वदेशी मेला अब लोगों के लिए खास आकर्षण बन चुका है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के स्टॉल सजाए गए हैं, जहां खान-पान से लेकर कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान उपलब्ध है सबकुछ स्वदेशी अंदाज में |  यानी विदेशी चमक-दमक को छोड़िए और अपने देश की कला, स्वाद और हुनर का आनंद आम नागरिकों के सभी वर्ग के लोग ले रहे हैं, हर स्टॉल की अपनी खासियत है और हर राज्य की संस्कृति की झलक देखने को स्वदेशी मेले में देखने को मिलती है। शाम 6बजे से बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच पर समां बांधती हैं। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति से भरा माहौल मेले की रौनक को और भी बढ़ा देता है।  इस मेले में बीएसएफ बैंड की छाबला यूनिट देश भक्ति के गीत व वंदे मातरम्, भारत माँ के नारे की गूंज भी लोगों में जोश भर देती है, दर्शकों को  देश भक्ति के गीतों पर झूमने को बेबस कर रहे थे,   नीलेन्द्र पाठक ने कहा कि स्वदेशी सामान, लजीज पकवान और भारतीय संस्कृति का एक छत परिसर मे आनंद लेना चाहते हैं, तो द्वारका सेक्टर-7 के स्वदेशी मेले का रुख जरूर करें 3 नवंबर तक लगने वाले इस मेले में स्वदेशी जाना मंच के द्वारा संचालित प्रदर्शनी का देखरेख मनोज चौधरी, रतन सिंह बिष्ट कर रहे हैं, वहीं पर इस प्रदर्शनी में विभिन्न पहलुओं पर फोटो गैलरी के साथ स्वदेशी के उद्देश्यों को दर्शाया गया है,  स्वदेशी अपनाइए, देश का मान बढ़ाइए। स्वलंबन् भारत, स्टार्ट अप, जैसी स्लोगंन पड़ने को मिल रहे हैं, मेले में 45 से अधिक वलिंटर मेले की  सुरक्षा को अंदर बाहर पूरी तरीके से दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं साथ ही दिल्ली पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है, मेले में फायर ब्रिगेड  गाड़ी व् एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है सीसी टीवी कैमरे की निगरानी कैप्टन प्रमोद सिंह, रवींद्र अग्रवाल के निर्देशन में की जा रही है।

द्वारका में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा सीसीआरटी ग्राउंड |

द्वारका में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा सीसीआरटी ग्राउंड |

29 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। स्वदेशी जागरण मंच एवं सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से सीसीआरटी ग्राउंड, द्वारका में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन में आहुतियां अर्पित करने, पारंपरिक कलश यात्रा और राष्ट्रगान के साथ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ने आयोजन को पारंपरिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति और स्वदेशी संस्कृति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में रविंद सोलंकी, योगेश सैनी, रामनिवास दहिया, नवीन गर्ग, नवीन शर्मा, रविंद्र अग्रवाल, टी.एस. सोढ़ी, बी.एन. दुबे, आंचला मनोचा सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों, कारीगरों और उद्यमियों ने अपनी पारंपरिक कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्टॉलों पर हस्तशिल्प, वस्त्र, पारंपरिक आभूषण, आयुर्वेदिक उत्पाद और स्वदेशी खाद्य पदार्थ आकर्षण का केंद्र बने। लोगों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। वहीं, मंच पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मीडिया प्रभारी नीलेन्द्र पाठक ने बताया कि स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य देश में निर्मित स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करना तथा ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और पारंपरिक कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। मेले में उमड़ी लोगों की भीड़ ने स्वदेशी उत्पादों और भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह को दर्शाया। यह आयोजन स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और भारतीय परंपराओं को संरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

वाल्मीकि जयंती पर ‘राष्ट्र साधना के सौ वर्ष’ काव्य गोष्ठी का आयोजन! कवियों ने अपनी रचनाओं से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख |

वाल्मीकि जयंती पर ‘राष्ट्र साधना के सौ वर्ष’ काव्य गोष्ठी का आयोजन! कवियों ने अपनी रचनाओं से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख |

27 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । आदि साहित्यकार वाल्मीकि की जयंती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती, दिल्ली के नैऋत्य केंद्र, द्वारका द्वारा भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज,  के सभागार में ‘राष्ट्र साधना के सौ वर्ष’ काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवियों  ने अपनी रचनाओं  से वाल्मीकि जी का स्मरण कर संघ की सौ वर्षों की यात्रा के विविध आयामों को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी।   गोष्ठी में राष्ट्रीय संघ की सौ वर्षों की यात्रा से जुड़े विविध विषयों पर कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इनमें संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी, हिंदू संगठन, दैनिक शाखा के संस्कार केंद्र के रूप में महत्त्व, भगवा ध्वज को गुरु मानने की परंपरा, पथ संचलन, प्रचारकों का समर्पित जीवन, प्रशिक्षण वर्ग का आनंद, विभाजन की विभीषिका के समय किए गए राहत कार्य, प्राकृतिक आपदाओं में सेवा कार्य, आपातकाल की संघर्ष गाथा, विविध संगठनों की भूमिका, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, गौ सेवा, ग्राम विकास, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक अनुशासन तथा स्वबोध जैसे विषय प्रमुख रहे।  इस अवसर , दिल्ली राज्य के अध्यक्ष  विनोद बब्बर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत साहित्यकारों के पूर्वज हैं, जिनकी अमर कृति रामायण भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर है। उनकी रचनाएँ करुणा, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। संघ के सौ वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह जागरण, संगठन, संस्कार और समाज निर्माण के प्रति असंख्य स्वयंसेवकों द्वारा किया गया कार्य है। उन्होंने अ भा साहित्य परिषद की छह दशकों की  यात्रा को भी महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि परिषद भारतीय भाषाओं और साहित्य के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को साहित्य से जुड़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य केवल किसी एक विषय के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक हमारे साथ रहता है। साहित्य समाज को जोड़ने, का सशक्त माध्यम है। द्वारका नगर के संघचालक  प्रदीप देसवाल ने संघ स्थापना के पृष्ठभूमि पर अपनी कविता प्रस्तुत की। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपनी काव्य रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

द्वारका के शिवलोक सोसाइटी में भक्तिमय माहौल में मनी शारदीय नवरात्रि। कन्या पूजन के साथ हुआ समापन।

द्वारका के शिवलोक सोसाइटी में भक्तिमय माहौल में मनी शारदीय नवरात्रि। कन्या पूजन के साथ हुआ समापन।

23 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। भारत में त्योहारों के आगमन का प्रतीक मानी जाने वाली शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर द्वारका स्थित शिवलोक सोसाइटी में नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल रहा। सोसाइटी के मन्दिर परिसर में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत आराधना की गई। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और हर शाम मन्दिर में माँ की सुन्दर भेंटे और भजन गा कर  देवी की उपासना की। इसमें पुरुषों ने भी पूरा सहयोग दिया। नवमी के अवसर पर कन्या पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसी के साथ नौ दिवसीय उत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सौहार्द का सुन्दर उदाहरण बना।

द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन, लोगों को दी गई आंखों की देखभाल की जानकारी

द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन, लोगों को दी गई आंखों की देखभाल की जानकारी

16 अक्टूबर 2026

राजधानी दिल्ली के द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन, यानी IGNOU-REWA, और सेंटर फॉर साइट, द्वारका के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लोगों को आंखों की देखभाल, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी गंभीर नेत्र समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सत्र के दौरान सेंटर फॉर साइट के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और सामान्य नेत्र देखभाल से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति समय रहते जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारी तथा द्वारका के स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने आंखों से जुड़ी अपनी समस्याओं और शंकाओं को विशेषज्ञ के सामने रखा तथा उपयोगी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सेंटर फॉर साइट, द्वारका की सेंटर मैनेजर डॉ. आकांक्षा खरे ने नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास और अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न नेत्र चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, सेंटर फॉर साइट के क्लस्टर हेड श्री विनय सिंह और असिस्टेंट मैनेजर श्री सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों की आंखों की जांच की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। IGNOU-REWA के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री ए. एस. छतवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री विनय सिंह ने कहा कि इस तरह की पहल सेंटर फॉर साइट की सामाजिक जिम्मेदारी और आम लोगों तक बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में IGNOU-REWA की टीम और सेंटर फॉर साइट की मेडिकल टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस जागरूकता सत्र के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि आंखों की नियमित जांच, समय पर विशेषज्ञ की सलाह और उचित देखभाल से कई गंभीर नेत्र समस्याओं की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है। इस मौके पर उपस्थिति सभी रिटायर्ड / सिनिअर सिटिजन्स का सेंटर फॉर साइट की तरफ से फ्री आँखों की जाँच कर रिपोर्ट दी गई।

द्वारका सेक्टर-6 की शिवलोक CGH सोसाइटी में नई प्रबंधन समिति निर्विरोध निर्वाचित, Partha Pratim Banerjee बने अध्यक्ष

द्वारका सेक्टर-6 की शिवलोक CGH सोसाइटी में नई प्रबंधन समिति निर्विरोध निर्वाचित, Partha Pratim Banerjee बने अध्यक्ष

12 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। सेक्टर-6 स्थित शिवलोक CGH सोसाइटी में सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रबंधन समिति (MC) के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में सभी 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। श्री Partha Pratim Banerjee को अध्यक्ष, श्री रामेश्वर सिंह दहिया को उपाध्यक्ष तथा श्री एस. बालास्रीनिवासन को सचिव चुना गया है। इन तीनों पदाधिकारियों का यह लगातार चौथा तीन वर्षीय कार्यकाल है, हालांकि इस दौरान उनकी जिम्मेदारियों और पदों में बदलाव होता रहा है। इसके अलावा, श्रीमती आशा रानी शर्मा और श्री अनिल मलिक तीसरी बार प्रबंधन समिति के सदस्य चुने गए हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा प्रुथी और श्रीमती मधु बाला को दूसरी बार समिति में स्थान मिला है। समिति के छह नए सदस्यों के रूप में श्री अधीर जैन, श्री जसवंत बोयत, श्री अजय मल्होत्रा, श्री जितेंद्र दुआ, श्री मयंक पांडे और श्री सुनील के.अग्निहोत्री पहली बार निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित प्रबंधन समिति ने सोसाइटी के सभी निवासियों के हित में कल्याणकारी कार्यों को पारदर्शी तरीके से संचालित करने का संकल्प लिया है। समिति ने यह भी आश्वासन दिया है कि सोसाइटी के सदस्यों और निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाओं एवं कल्याणकारी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिवलोक CGH सोसाइटी की नई प्रबंधन समिति से निवासियों को बेहतर सुविधाओं, पारदर्शी व्यवस्था और विकास कार्यों की उम्मीद है।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने किया, द्वारका मैं भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने किया, द्वारका मैं भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

4 अक्टूबर 2026

दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं उनके समाजहित के संदेश को याद किया। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय के सभागार में सेक्टर 3 द्वारका मैं किया गया। कार्यक्रम मैं पहुंचे अतिथियों मैं, माननीय सांसद कमलजीत सेहरावत, जोइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुमन गोयल (आईपीएस), स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रजनीश गुप्ता (आईपीएस), मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट नरेश बंसल, डीसीपी द्वारका कुशलपाल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं मैं एम पी गर्ग, राकेश कुमार गुप्ता, योगेश गुप्ता, अशोक बंसल, सुमन मित्तल, प्राची जैन, प्रेरणा अग्रवाल, उमेश गुप्ता की मुख्य रूप से भूमिका रही कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के जयघोष और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर समाज की एकता, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे के संदेश को प्रमुखता से रखा गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों को अग्र रतन और अग्रविभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। महावीर गोयल जी और वीरेंद्र गर्ग जी जैसे विशेष अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियो ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में ‘मौजा ही मौजा ग्रुप’ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। खाने में आये हुए मेहमानों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह में समाज के विभिन्न गोत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ने का कार्य करते हैं।

सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 36 बिरादरी के लोगों ने नम आंखों से किया याद I

सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 36 बिरादरी के लोगों ने नम आंखों से किया याद I

3 अक्टूबर 2026

मटियाला :- स्थित द्वारका गार्डन में समाजसेवी सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेंद्र मटियाला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सुरेंद्र मटियाला 36 बिरादरी के लोगों के साथ मिलकर चलते थे और सभी बिरादरियों के लोगों का सम्मान करते थे। यही वजह रही कि उनकी जन्मतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 36 बिरादरी के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहे। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की और समाज के लिए लगातार काम किया। सुरेंद्र मटियाला को याद करते हुए कई लोग भावुक नजर आए। श्रद्धांजलि देने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी समाज सेवा, उनका व्यवहार और लोगों के साथ जुड़ाव उनकी यादों में हमेशा जिंदा रहेगा। लोगों का कहना है कि सुरेंद्र मटियाला ने 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और जरूरतमंदों की मदद आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बने रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक सुर में कहा कि सुरेंद्र मटियाला की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनकी यादें और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |

गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |

1 अक्टूबर 2026

गुरद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर 11, द्वारका, नई दिल्ली की ओर से गुरुद्वारा सुधार लहर और अकाली लहर के महानायक सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर, रविवार 20 सितंबर, 2026 को एक  विशेष कीर्तन  समागम आयोजित किया गया। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह (गुरदासपुर वाले)  द्वारा  पवित्र गुरबानी कीर्तन किया गया।   इस विशेष समागम में सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के पोते व दिल्ली के माननीय  उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू, पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, मटियाला विधान सभा के विधायक श्री संदीप सहरावत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रमनजोत सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई।   द्वारका गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह, सचिव दविंदर पाल सिंह  और कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह छतवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि हमे नई पीढ़ी को अपने  इतिहास और विरासत की जानकारी देने की जरूरत है। हमे सरदार  तेजा सिंह समुंदरी जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश, पंथ और समाज कि सेवा के मार्ग पर और आगे बढ़ना चाहिए।  दरबार साहिब परिसर में स्थित सरदार तेजा सिंह समुंदरी हाल, उनके जीवन की अमर स्मृति और योगदान का प्रतीक है। माननीय उपराज्यपाल  महोदय ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व हे और हम सब को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हे।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

30 सितंबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है। इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ!

सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ!

30 सितंबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-17 स्थित सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट और आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के नजदीक विभिन्न जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कैंप का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को सर्वहित अपार्टमेंट के सोसाइटी मंदिर, पॉकेट-A, सेक्टर-17, द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। कैंप के दौरान लोगों के लिए जनरल चेकअप, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, चेकअप, ECG, X-Ray, BMD और Eye Screening जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम के साथ-साथ सर्वहित अपार्टमेंट की RWA टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्था ने फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प मैं अपना योगदान दे रहे मौजूदा आकाश हॉस्पिटल द्वारका के डॉक्टरों व टीम का पटका व स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से सोनू गिरी, संजय अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीन मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी, हर्षित गिरी और हेमा भाटिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। आपका सहयोग फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के लोगों तक केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जाए। स्वस्थ समाज और जागरूक समाज की दिशा में ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही है।

WhatsAppकॉल करें