
गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |
1 अक्टूबर 2026गुरद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर 11, द्वारका, नई दिल्ली की ओर से गुरुद्वारा सुधार लहर और अकाली लहर के महानायक सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर, रविवार 20 सितंबर, 2026 को एक विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया गया। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह (गुरदासपुर वाले) द्वारा पवित्र गुरबानी कीर्तन किया गया। इस विशेष समागम में सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के पोते व दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू, पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, मटियाला विधान सभा के विधायक श्री संदीप सहरावत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रमनजोत सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। द्वारका गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह, सचिव दविंदर पाल सिंह और कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह छतवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि हमे नई पीढ़ी को अपने इतिहास और विरासत की जानकारी देने की जरूरत है। हमे सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश, पंथ और समाज कि सेवा के मार्ग पर और आगे बढ़ना चाहिए। दरबार साहिब परिसर में स्थित सरदार तेजा सिंह समुंदरी हाल, उनके जीवन की अमर स्मृति और योगदान का प्रतीक है। माननीय उपराज्यपाल महोदय ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व हे और हम सब को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हे।


