City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

नोएडा सुपरनोवा केस में बड़ा खुलासा! तलाक के बाद 3 करोड़ का दबाव, पिता को भेजा आखिरी मैसेज

4 अक्टूबर 2026
नोएडा सुपरनोवा केस में बड़ा खुलासा! तलाक के बाद 3 करोड़ का दबाव, पिता को भेजा आखिरी मैसेज

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में अब उनकी निजी और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, संभव जैन नोएडा-गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। हाल ही में उन्होंने नोएडा स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी।

बताया जा रहा है कि संभव जैन की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ, जो समय से पहले पैदा हुआ था। बच्चे के इलाज में परिवार को काफी आर्थिक खर्च उठाना पड़ा।

इसके बाद वर्ष 2025 में संभव जैन और उनकी पत्नी के बीच तलाक हो गया। सूत्रों के मुताबिक, तलाक के बाद पत्नी को करीब तीन करोड़ रुपये देने की बात तय हुई थी। बताया जा रहा है कि संभव जैन करीब एक करोड़ रुपये की राशि पहले ही दे चुके थे।

इसके बाद दूसरी किश्त का समय नजदीक आने पर उन पर कथित तौर पर आर्थिक दबाव बढ़ता गया। इसी दौरान वे मानसिक तनाव और डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले संभव जैन ने गुरुग्राम में एक Airbnb बुक किया और नोएडा की सुपरनोवा स्थित फ्लैट में ठहरे थे। चेकआउट से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी जान दे दी।

सबसे भावुक कर देने वाली बात यह सामने आई है कि घटना से पहले संभव जैन ने अपने पिता को WhatsApp पर एक संदेश भेजा था।

संदेश में उन्होंने लिखा था—

“पापा, अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे।”

इस संदेश के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संभव जैन ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। उनके मोबाइल फोन, मैसेज और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

यह मामला एक बार फिर बताता है कि आर्थिक और पारिवारिक तनाव किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर कितना गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे समय में परिवार और करीबी लोगों का साथ बेहद जरूरी है।

WhatsAppकॉल करें