City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

Social News

शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन, खरीदारी से लेकर डांस और मनोरंजन तक दिखा उत्साह

शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन, खरीदारी से लेकर डांस और मनोरंजन तक दिखा उत्साह

3 नवंबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। दीवाली के त्योहार से पहले द्वारका के सेक्टर-22 स्थित शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। Diva's Dream's की ओर से आयोजित इस मेले में सोसाइटीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी, आकर्षक स्टॉल और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। खासतौर पर बच्चों में मेले को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन में Diva Dream, Yuve Skill Foundation, Ashirwadam और RWA Shubham Apartments की सहभागिता रही। मेले का उद्देश्य लोगों को त्योहार से पहले एक साथ आने, खरीदारी करने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करना था। मेले में दिवाली से जुड़ी सजावटी वस्तुओं, गिफ्ट आइटम्स, शॉपिंग स्टॉल और विभिन्न आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही दिवाली फोटो बूथ, DJ एवं डांस फ्लोर, बेस्ट एथनिक लुक, तंबोला, लकी ड्रॉ, सरप्राइज गिफ्ट्स, दिवाली क्विज, टीम अंताक्षरी, बच्चों के लिए फन जोन और फूड स्टॉल जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान City Express News की टीम ने आयोजकों से बातचीत की और आयोजन के उद्देश्य एवं तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान Diva's Dream's की प्रतिनिधि ने बताया कि त्योहारों का असली आनंद तभी है, जब समाज के सभी लोग मिलकर खुशियां मनाएं। इसी सोच के साथ इस मेले का आयोजन किया गया, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर मिल सके। मेले में महिलाओं ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की और बच्चों ने गेम्स, डांस तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। आयोजकों की ओर से उपहार देकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपहार वितरण और सम्मान के दृश्य भी देखने को मिले। शुभम अपार्टमेंट्स के निवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सोसाइटी में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। कुल मिलाकर, दीवाली से पहले आयोजित यह मेला सोसाइटीवासियों के लिए खुशियों और मनोरंजन का शानदार अवसर साबित हुआ। बच्चों की मुस्कान, महिलाओं का उत्साह और परिवारों की भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

बीबी नगर में गूंजी नशा मुक्ति की आवाज! ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ में युवाओं ने ली शपथ |

बीबी नगर में गूंजी नशा मुक्ति की आवाज! ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ में युवाओं ने ली शपथ |

2 नवंबर 2026

बी बी नगर (बुलंदशहर): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत, बुलंदशहर’ द्वारा विकासखंड बी बी नगर के राजकीय महाविद्यालय बीबी नगर में ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रही, जिसके तहत नशा मुक्त भारत अभियान पर संगोष्ठी, शपथ ग्रहण और युवा संवाद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, नशे के प्रति जागरूकता रुझान और सतत विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीनत जैदी* और मुख्यअतिथि श्री डॉ नरेश कुमार (चेयरमेन) ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया। इसके पश्चात माय भारत के वॉलंटियर्स और अतिथियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का निर्देशन माय भारत की उपनिदेशक श्रीमती राशि मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन डॉ राजेश कुमार (असि. प्रो. ) ने किया, जबकि माई भारत के *स्वयंसेवक विपिन (ब्लॉक स्याना)और स्वयंसेविका  *कुमारी अरुणा रानी ब्लॉक (बी बी नगर) ने कार्यक्रम का सह-संचालन और संयोजन संभाला।  संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं और विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, ऊर्जा बचत और जिम्मेदार नागरिकता जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं और नागरिकों ने जीवन में कभी नशा न करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। ‘मेरा युवा भारत’ की ओर से युवाओं से आह्वान किया गया कि वे योग को अपनी दैनिकचर्या का हिस्सा बनाएं और “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” के संकल्प को साकार करें। कार्यक्रम में विकासखंड बी बी नगर के विभिन्न युवा क्लबों के सदस्यों, ब्लॉक स्टाफ और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंकित कुमार (रिपोर्टर) दीपांशु कुमार तनिषा कुमारी मनीषा रानी दिव्या शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

बुलंदशहर में युवा संवाद, युवाओं को बताया वोट की ताकत का महत्व |

बुलंदशहर में युवा संवाद, युवाओं को बताया वोट की ताकत का महत्व |

2 नवंबर 2026

बुलंदशहर द्वारा “विकसित भारत युवा संवाद – अपने मत को जानें (Know Your Vote)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपनिदेशक मेरा युवा भारत के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के आगमन एवं पंजीकरण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक, मेरा युवा भारत बुलंदशहर द्वारा उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत यूथ आइकॉन अश्वनी चौहान द्वारा “विकसित भारत युवा संवाद – अपने मत को जानें” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के बीच खुली बातचीत एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं प्रश्न साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री हितेश गर्ग (जिला उपाध्यक्ष), श्री कृष्णपाल सिंह (जिला महासचिव) एवं श्री अश्वनी चौहान (यूथ आइकॉन) प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम ने युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

स्वदेशी मेले के मंच से, खेल प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को किया सम्मानित |

स्वदेशी मेले के मंच से, खेल प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को किया सम्मानित |

1 नवंबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। सी सीआरटी ग्राउंड, सेक्टर-7, में स्वदेशी जागरण मंच, संस्कॄति मंत्रालय, दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में मेले मंच से सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में बास्केटबॉल, कबड्डी सहित बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विक्रम रावत और दिनेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन एवं बेहतर प्रबंधन में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत स्वदेशी जागरण मंच के इस कार्यक्रम में उत्तम नगर के भाजपा विधायक पवन शर्मा, नजफगढ़ जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला कमेटी के पधाधिकारी संदीप सहरावत, प्रेम लता गौड़, दलबीर सिंह, द्वारका बी की निगम पार्षद मनीषा सहरावत, व राजपाल सेरावत् जिला मीडिया प्रभारी केपी तोमर तथा विकास यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  तिहाड़ जेल दिल्ली के lसहायक अधीक्षक योगेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया श्री कुमार दो बार के राष्ट्रपति पदक और लिमका बुक रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित हैं, मेले के नीलेन्द्र पाठक ने पटका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अतिथियों ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और देश की आर्थिक मजबूती में आम जनता को स्वदेशी समान खरीदने की अपील। भाजपा मेहरोली के जिला अध्यक्ष व स्वदेशी मेले के  समन्वयक रबिंद सोलंकी ने आभार व्यक्त करते हुए मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला।  इस सात दिन के मेले मे 100 से अधिक विभिन्न राज्यों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाया।

द्वारका में देशभर के स्वाद और संस्कृति का लगा शानदार संगम!

द्वारका में देशभर के स्वाद और संस्कृति का लगा शानदार संगम!

31 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली | द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसी आरटी ग्राउंड में स्वदेशी मेले का आयोजन भारत सरकार के संस्कॄति मंत्रालय, दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के सयुंक्त सहयोग  किया जा रहा है, जहां देशी अंदाज, भारतीय संस्कृति और खरीदारी का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है।  मेले के मीडिया प्रभारी नीलेन्द्र पाठक ने बताया कि वर्ष 2012 से लगातार हर साल आयोजित होने वाला यह स्वदेशी मेला अब लोगों के लिए खास आकर्षण बन चुका है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के स्टॉल सजाए गए हैं, जहां खान-पान से लेकर कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान उपलब्ध है सबकुछ स्वदेशी अंदाज में |  यानी विदेशी चमक-दमक को छोड़िए और अपने देश की कला, स्वाद और हुनर का आनंद आम नागरिकों के सभी वर्ग के लोग ले रहे हैं, हर स्टॉल की अपनी खासियत है और हर राज्य की संस्कृति की झलक देखने को स्वदेशी मेले में देखने को मिलती है। शाम 6बजे से बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच पर समां बांधती हैं। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति से भरा माहौल मेले की रौनक को और भी बढ़ा देता है।  इस मेले में बीएसएफ बैंड की छाबला यूनिट देश भक्ति के गीत व वंदे मातरम्, भारत माँ के नारे की गूंज भी लोगों में जोश भर देती है, दर्शकों को  देश भक्ति के गीतों पर झूमने को बेबस कर रहे थे,   नीलेन्द्र पाठक ने कहा कि स्वदेशी सामान, लजीज पकवान और भारतीय संस्कृति का एक छत परिसर मे आनंद लेना चाहते हैं, तो द्वारका सेक्टर-7 के स्वदेशी मेले का रुख जरूर करें 3 नवंबर तक लगने वाले इस मेले में स्वदेशी जाना मंच के द्वारा संचालित प्रदर्शनी का देखरेख मनोज चौधरी, रतन सिंह बिष्ट कर रहे हैं, वहीं पर इस प्रदर्शनी में विभिन्न पहलुओं पर फोटो गैलरी के साथ स्वदेशी के उद्देश्यों को दर्शाया गया है,  स्वदेशी अपनाइए, देश का मान बढ़ाइए। स्वलंबन् भारत, स्टार्ट अप, जैसी स्लोगंन पड़ने को मिल रहे हैं, मेले में 45 से अधिक वलिंटर मेले की  सुरक्षा को अंदर बाहर पूरी तरीके से दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं साथ ही दिल्ली पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है, मेले में फायर ब्रिगेड  गाड़ी व् एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है सीसी टीवी कैमरे की निगरानी कैप्टन प्रमोद सिंह, रवींद्र अग्रवाल के निर्देशन में की जा रही है।

द्वारका में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा सीसीआरटी ग्राउंड |

द्वारका में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा सीसीआरटी ग्राउंड |

29 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। स्वदेशी जागरण मंच एवं सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से सीसीआरटी ग्राउंड, द्वारका में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, हवन में आहुतियां अर्पित करने, पारंपरिक कलश यात्रा और राष्ट्रगान के साथ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ने आयोजन को पारंपरिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति और स्वदेशी संस्कृति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में रविंद सोलंकी, योगेश सैनी, रामनिवास दहिया, नवीन गर्ग, नवीन शर्मा, रविंद्र अग्रवाल, टी.एस. सोढ़ी, बी.एन. दुबे, आंचला मनोचा सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों, कारीगरों और उद्यमियों ने अपनी पारंपरिक कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्टॉलों पर हस्तशिल्प, वस्त्र, पारंपरिक आभूषण, आयुर्वेदिक उत्पाद और स्वदेशी खाद्य पदार्थ आकर्षण का केंद्र बने। लोगों ने इन उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई। वहीं, मंच पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मीडिया प्रभारी नीलेन्द्र पाठक ने बताया कि स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य देश में निर्मित स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करना तथा ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और पारंपरिक कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा एवं उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। मेले में उमड़ी लोगों की भीड़ ने स्वदेशी उत्पादों और भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह को दर्शाया। यह आयोजन स्वदेशी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और भारतीय परंपराओं को संरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

वाल्मीकि जयंती पर ‘राष्ट्र साधना के सौ वर्ष’ काव्य गोष्ठी का आयोजन! कवियों ने अपनी रचनाओं से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख |

वाल्मीकि जयंती पर ‘राष्ट्र साधना के सौ वर्ष’ काव्य गोष्ठी का आयोजन! कवियों ने अपनी रचनाओं से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख |

27 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर । आदि साहित्यकार वाल्मीकि की जयंती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती, दिल्ली के नैऋत्य केंद्र, द्वारका द्वारा भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज,  के सभागार में ‘राष्ट्र साधना के सौ वर्ष’ काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवियों  ने अपनी रचनाओं  से वाल्मीकि जी का स्मरण कर संघ की सौ वर्षों की यात्रा के विविध आयामों को काव्यात्मक अभिव्यक्ति दी।   गोष्ठी में राष्ट्रीय संघ की सौ वर्षों की यात्रा से जुड़े विविध विषयों पर कवियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इनमें संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी, हिंदू संगठन, दैनिक शाखा के संस्कार केंद्र के रूप में महत्त्व, भगवा ध्वज को गुरु मानने की परंपरा, पथ संचलन, प्रचारकों का समर्पित जीवन, प्रशिक्षण वर्ग का आनंद, विभाजन की विभीषिका के समय किए गए राहत कार्य, प्राकृतिक आपदाओं में सेवा कार्य, आपातकाल की संघर्ष गाथा, विविध संगठनों की भूमिका, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, गौ सेवा, ग्राम विकास, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक अनुशासन तथा स्वबोध जैसे विषय प्रमुख रहे।  इस अवसर , दिल्ली राज्य के अध्यक्ष  विनोद बब्बर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत साहित्यकारों के पूर्वज हैं, जिनकी अमर कृति रामायण भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर है। उनकी रचनाएँ करुणा, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। संघ के सौ वर्ष की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह जागरण, संगठन, संस्कार और समाज निर्माण के प्रति असंख्य स्वयंसेवकों द्वारा किया गया कार्य है। उन्होंने अ भा साहित्य परिषद की छह दशकों की  यात्रा को भी महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि परिषद भारतीय भाषाओं और साहित्य के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को साहित्य से जुड़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य केवल किसी एक विषय के विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक हमारे साथ रहता है। साहित्य समाज को जोड़ने, का सशक्त माध्यम है। द्वारका नगर के संघचालक  प्रदीप देसवाल ने संघ स्थापना के पृष्ठभूमि पर अपनी कविता प्रस्तुत की। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपनी काव्य रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

बाहरी दिल्ली जिले में युवाओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण I

बाहरी दिल्ली जिले में युवाओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण I

25 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली जिले की मंगोलपुरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजत चौधरी ने युवा साथियों एवं अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और राष्ट्रहित, जनसेवा तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरक प्रसंगों, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा जनभागीदारी के महत्व को सामने रखते हैं। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, दिल्ली प्रदेश के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख साहिल यादव तथा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया गया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

घोगा गांव में जीवन ज्योति यज्ञ, माता-पिता के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश I

घोगा गांव में जीवन ज्योति यज्ञ, माता-पिता के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश I

25 अक्टूबर 2026

दिल्ली देहात के घोगा गांव में 25 अक्टूबर को जीवन ज्योति यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। घोगा गांव निवासी दीपक भारद्वाज ने अपने माता-पिता के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे माता-पिता के सम्मान की प्रेरणादायक पहल बताया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पालम 360 के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सोलंकी द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों पर सरकार गंभीरता से विचार करती है। चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कार देने, युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, सांसदों, खापों के प्रधानों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से माता-पिता के सम्मान, बुजुर्गों के आदर, नशामुक्त समाज और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक! त्योहारों और निर्वाचन को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक! त्योहारों और निर्वाचन को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

24 अक्टूबर 2026

अलीगढ़ 24 अक्टूबर 2026 (सूवि0): आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, अभियोजन की प्रगति एवं न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।           मण्डलायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।           उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और किसी भी अफवाह अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

द्वारका के शिवलोक सोसाइटी में भक्तिमय माहौल में मनी शारदीय नवरात्रि। कन्या पूजन के साथ हुआ समापन।

द्वारका के शिवलोक सोसाइटी में भक्तिमय माहौल में मनी शारदीय नवरात्रि। कन्या पूजन के साथ हुआ समापन।

23 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, द्वारका। भारत में त्योहारों के आगमन का प्रतीक मानी जाने वाली शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर द्वारका स्थित शिवलोक सोसाइटी में नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल रहा। सोसाइटी के मन्दिर परिसर में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत आराधना की गई। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और हर शाम मन्दिर में माँ की सुन्दर भेंटे और भजन गा कर  देवी की उपासना की। इसमें पुरुषों ने भी पूरा सहयोग दिया। नवमी के अवसर पर कन्या पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसी के साथ नौ दिवसीय उत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सौहार्द का सुन्दर उदाहरण बना।

स्याना में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी, शपथ एवं योग गतिविधियों का आयोजन|

स्याना में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी, शपथ एवं योग गतिविधियों का आयोजन|

19 अक्टूबर 2026

बुलंदशहर/स्याना । मेरा युवा भारत, बुलंदशहर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड स्याना के श्रीमती दिलावरी देवी किसान कन्या पीजी कॉलेज, चिंगरावटी में ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा योग, स्वस्थ जीवनशैली और सतत विकास के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार वैश्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री देवेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। नशा मुक्त भारत अभियान की मुख्य थीम *“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत”* के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का निर्देशन माय भारत की उपनिदेशक श्रीमती राशि मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपिन (माय भारत) एवं स्वयंसेविका कुमारी भावना ने किया, जबकि मंच संचालन मुकेश कुमार (युवा कल्याण विभाग) ने किया। योगाभ्यास आचार्य बागेश्वर सिंह के निर्देशन में कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विकासखंड स्याना के विभिन्न युवा क्लबों, ब्लॉक स्टाफ, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशामुक्त जीवन अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। योग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने योग के महत्व और नशे के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा मिल सकता है। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर की ओर से युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि योग केवल व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं से “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” के संकल्प को साकार करने तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपप्राचार्य अश्विनी शर्मा, डॉ. योगेंद्र, सुरेशचंद, संजीव नेताजी, अरविंद कुमार, कविता, गीता, अध्यापिका विजयलक्ष्मी एवं निशा सहित छात्राएं मुस्कान, अनामिका, भावना तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक भारत के निर्माण के संदेश के साथ हुआ।

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में हुआ, रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे, चार मरीजों का सफल उपचार |

फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में हुआ, रीढ़ की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे, चार मरीजों का सफल उपचार |

17 अक्टूबर 2026

ग्रेटर नोएडा, 16 अक्टूबर 2026।* फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पीड़ित चार मरीजों का सफल उपचार किया गया। अस्पताल के विशेषज्ञों ने आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और बहुविषयक चिकित्सा देखभाल की मदद से स्कोलियोसिस, गर्दन की डिस्क खिसकने और कमर की नसों पर दबाव जैसी जटिल समस्याओं का इलाज किया। अस्पताल के अनुसार, उपचार के बाद मरीजों की स्थिति में सुधार हुआ और उन्होंने दोबारा चलना-फिरना शुरू कर दिया। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उपचारित मरीजों की उम्र 16 से 44 वर्ष के बीच थी। इनमें कुशीनगर के 20 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह, नोएडा की 16 वर्षीय राधिका चंदेला, दिल्ली के 44 वर्षीय जतिन त्यागी और आगरा के 30 वर्षीय गौतम शामिल हैं। मरीजों की बीमारी और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अलग-अलग सर्जिकल तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। *72 डिग्री तक मुड़ी रीढ़ की हड्डी का उपचार* सिद्धार्थ सिंह और राधिका चंदेला स्कोलियोसिस से पीड़ित थे। सिद्धार्थ की रीढ़ का टेढ़ापन 72 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि राधिका को रीढ़ की विकृति के कारण पीठ के निचले हिस्से में काफी दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने जनरल एनेस्थीसिया के तहत सर्जरी कर विशेष रॉड और स्क्रू की मदद से रीढ़ को सही स्थिति में लाने और स्थिरता प्रदान करने का प्रयास किया। अस्पताल के अनुसार, ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों ने चलना शुरू कर दिया और उनकी रिकवरी में सुधार देखा गया। *गर्दन की डिस्क खिसकने से हाथ में था दर्द और सुन्नपन* दिल्ली के 44 वर्षीय जतिन त्यागी की गर्दन में डिस्क खिसकने के कारण नसों पर दबाव पड़ रहा था। इससे उनके बाएं हाथ में तेज दर्द और सुन्नपन की समस्या थी। डॉक्टरों ने एंटीरियर सर्वाइकल डिस्केक्टॉमी एंड फ्यूजन (ACDF) तकनीक से सर्जरी की। इस प्रक्रिया में प्रभावित डिस्क को हटाकर नसों पर दबाव कम किया गया और रीढ़ को स्थिरता देने के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। अस्पताल के मुताबिक, सर्जरी के बाद उनके दर्द और सुन्नपन में सुधार हुआ तथा उन्होंने अगले दिन से चलना शुरू कर दिया। *कमर की नसों पर दबाव के कारण चलना था मुश्किल* आगरा के 30 वर्षीय गौतम को कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द के साथ बाएं पैर में दर्द, सुन्नपन और झनझनाहट की शिकायत थी। परेशानी के कारण वह पांच मिनट से अधिक नहीं चल पा रहे थे। डॉक्टरों ने छोटे चीरे के माध्यम से एंडोस्कोपिक डिस्केक्टॉमी की। हाई-डेफिनिशन एंडोस्कोप की मदद से नस पर दबाव डाल रहे डिस्क के हिस्से को हटाया गया। अस्पताल के अनुसार, उपचार के बाद गौतम की स्थिति में सुधार हुआ और उन्होंने छुट्टी मिलने से पहले ही चलना शुरू कर दिया। *समय पर पहचान और आधुनिक तकनीक महत्वपूर्ण* फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के निदेशक डॉ. हिमांशु त्यागी ने कहा कि रीढ़ की बीमारियां व्यक्ति की चलने-फिरने की क्षमता, स्वतंत्रता और जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। समय पर बीमारी की पहचान, मरीज की स्थिति के अनुरूप सर्जिकल तकनीक का चयन और विशेषज्ञों की देखरेख बेहतर उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक सर्जिकल तकनीकों के माध्यम से कम से कम चीरे में उपचार और ऑपरेशन के बाद उचित देखभाल पर ध्यान दिया जाता है, जिससे रिकवरी में मदद मिल सकती है। अस्पताल की फैसिलिटी निदेशक बिंदु शर्मा ने कहा कि चारों मरीजों के उपचार में सर्जरी, नर्सिंग और विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने समन्वय के साथ काम किया। अस्पताल मरीजों और उनके परिवारों को उपचार से लेकर रिकवरी तक आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल के अनुसार, इन मामलों में सामने आए उपचार परिणाम रीढ़ की जटिल बीमारियों में समय पर निदान, मरीज की जरूरत के अनुरूप सर्जरी और विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल के महत्व को रेखांकित करते हैं।

द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन, लोगों को दी गई आंखों की देखभाल की जानकारी

द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन, लोगों को दी गई आंखों की देखभाल की जानकारी

16 अक्टूबर 2026

राजधानी दिल्ली के द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन, यानी IGNOU-REWA, और सेंटर फॉर साइट, द्वारका के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लोगों को आंखों की देखभाल, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी गंभीर नेत्र समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सत्र के दौरान सेंटर फॉर साइट के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और सामान्य नेत्र देखभाल से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति समय रहते जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारी तथा द्वारका के स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने आंखों से जुड़ी अपनी समस्याओं और शंकाओं को विशेषज्ञ के सामने रखा तथा उपयोगी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सेंटर फॉर साइट, द्वारका की सेंटर मैनेजर डॉ. आकांक्षा खरे ने नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास और अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न नेत्र चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, सेंटर फॉर साइट के क्लस्टर हेड श्री विनय सिंह और असिस्टेंट मैनेजर श्री सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों की आंखों की जांच की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। IGNOU-REWA के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री ए. एस. छतवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री विनय सिंह ने कहा कि इस तरह की पहल सेंटर फॉर साइट की सामाजिक जिम्मेदारी और आम लोगों तक बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में IGNOU-REWA की टीम और सेंटर फॉर साइट की मेडिकल टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस जागरूकता सत्र के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि आंखों की नियमित जांच, समय पर विशेषज्ञ की सलाह और उचित देखभाल से कई गंभीर नेत्र समस्याओं की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है। इस मौके पर उपस्थिति सभी रिटायर्ड / सिनिअर सिटिजन्स का सेंटर फॉर साइट की तरफ से फ्री आँखों की जाँच कर रिपोर्ट दी गई।

श्री दुर्गे मंदिर जेवर मैं आयोजित 62वें वार्षिक नवरात्रि मेले के दूसरे चरण में, रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों द्वारा श्री राम जी व रावण का जन्म एवं तड़का वध का हुआ मंचन।

श्री दुर्गे मंदिर जेवर मैं आयोजित 62वें वार्षिक नवरात्रि मेले के दूसरे चरण में, रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों द्वारा श्री राम जी व रावण का जन्म एवं तड़का वध का हुआ मंचन।

11 अक्टूबर 2026

जेवर । 10 अक्टूबर 2026 । श्री दुर्गे मंदिर प्रबन्ध समिति जेवर रजि.  जेवर में आयोजित 62वें नवरात्रि मेले के अंतर्गत शनिवार को श्री राम जी का जन्म एवं रावण जन्म तथा ताड़का वध हुआ |  श्री दुर्गे मंदिर के पवित्र प्रांगण में चल रहे इस सुंदर लीला के मंचन के अवसर पर मुख्य समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्य उपस्थित रहे।  इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महासचिव सुभाष चंद गर्ग, समिति निदेशक कुलदीप पंडित, अनिल गोयल, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, नरेंद्र गोयल, मेला निदेशक कपिल शर्मा एडवोकेट, राजेश पंडित, कोषाध्यक्ष दीपू जैन, यतीश गोयल, समिति संरक्षक जितेंद्र शर्मा , विनोद मिश्रा, बृजमोहन शर्मा, संयोजक उपेंद्र शर्मा (गब्बर), दीपक शर्मा (प्रेस) संजय माहेश्वरी (अध्यक्ष व्यापार मंडल जेवर), मेला एवं मंच संचालक जयभगवान शर्मा (सभासद), योगी शर्मा, लेखा निरीक्षक सचिन अग्रवाल, सुनील शर्मा श्याम प्रेमी, पंकज शर्मा  सवारिया, उपाध्यक्ष अजय राज शर्मा (वैद्यजी), शीशपाल मंत्री जी, बहादुर शर्मा (तहसील) मनोज शर्मा कृषि फार्म, नरेंद्र शर्मा, विजय वशिष्ठ, देवेंद्र गोयल वैना, सचिव विशाल शर्मा एडवोकेट, अनिल गोयल मंडी, छत्रपाल शर्मा नेताजी, संदीप तायल, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, विकास बेगाना, मोनू गर्ग (भाजपा), नीरज गोयल (भाजपा) महेश शर्मा, रोहित तायल, पंकज शर्मा नगर पंचायत, चकलेश गुप्ता, सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ग्रेटर नोएडा में 11 अक्टूबर से सजेगा भव्य रामलीला मंच, 325 फीट के विशाल स्टेज पर 100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन

ग्रेटर नोएडा में 11 अक्टूबर से सजेगा भव्य रामलीला मंच, 325 फीट के विशाल स्टेज पर 100 से अधिक कलाकार करेंगे मंचन

11 अक्टूबर 2026

ग्रेटर नोएडा।* सनातन संस्कृति, संस्कार और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा। इस बार रामलीला में भव्य मंच, आधुनिक तकनीक, शानदार प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था और 100 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। संस्था का मानना है कि धन-संपत्ति से भी अधिक महत्वपूर्ण अगली पीढ़ी के लिए संस्कार और चरित्र की विरासत है। भगवान श्रीराम का जीवन धैर्य, मर्यादा, त्याग और आदर्शों का अनुपम उदाहरण है। रामलीला और दशहरा महोत्सव के माध्यम से परिवारों को एक साथ जुड़ने तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित होने का अवसर मिलता है। ## अनुभवी मार्गदर्शन और युवा नेतृत्व में होगा आयोजन श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, जिसे एनसीआर की अग्रणी संस्थाओं में गिना जाता है, के संस्थापक परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज के पास 60 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनके मार्गदर्शन में रामलीला को भव्य और विश्वस्तरीय स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद भाटी अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और टीमवर्क के माध्यम से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आधुनिक पीढ़ी की रुचि के अनुरूप रामलीला प्रस्तुत करना है, ताकि युवा भगवान श्रीराम के आदर्शों, धैर्य और मर्यादा को समझ सकें। ## 325 फीट लंबे भव्य मंच पर होगा रामलीला का मंचन संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद भाटी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला के लिए 325 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा बहुमंजिला मंच तैयार किया जा रहा है। मंच पर 100 से अधिक कलाकार विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पारंपरिक पर्दों के स्थान पर विशाल एलईडी स्क्रीन और ग्राफिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वर्ष इस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा रहा है, जिससे दर्शकों को आधुनिक थिएटर जैसा अनुभव मिल सके। शानदार प्रकाश व्यवस्था और उच्चस्तरीय ध्वनि का संयोजन रामलीला के दृश्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा। ## हस्तशिल्प स्टॉल, झूले और भव्य दशहरा होंगे आकर्षण रामलीला के साथ आयोजित होने वाले विशाल मेले में देश की विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े हस्तशिल्प स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा बड़े और आकर्षक झूले भी दर्शकों और बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे। दशहरा महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचे रावण, 60 फीट ऊंचे कुंभकरण और 55 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। भव्य आतिशबाजी के साथ यह आयोजन दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बनने की उम्मीद है। ## रामलीला की प्रमुख प्रस्तुतियों का कार्यक्रम - *11 अक्टूबर:* गणेश पूजन और शिव-पार्वती विवाह। - *12 अक्टूबर:* नारद मोह लीला, रावण दरबार और देवासुर संग्राम। - *13 अक्टूबर:* राम जन्म, सीता जन्म, बाल लीला और विद्या अभ्यास। - *14 अक्टूबर:* ताड़का वध, सीता स्वयंवर और राम बारात। - *15 अक्टूबर:* कैकेयी-मंथरा संवाद, राम वनवास और चित्रकूट प्रसंग। - *16 अक्टूबर:* ऋषि मिलन, पंचवटी, शूर्पणखा प्रसंग, सीता हरण और जटायु वध। - *17 अक्टूबर:* राम-भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, राम-हनुमान मिलन, किष्किंधा, बाली वध और अशोक वाटिका। - *18 अक्टूबर:* लंका दहन, सेतु निर्माण और रावण-अंगद संवाद। - *19 अक्टूबर:* लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध तथा राम-कुंभकरण और रावण युद्ध।  आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष का रामलीला मंचन और दशहरा महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव भी लेकर आएगा। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को भारतीय परंपराओं से जोड़ना तथा परिवारों में संस्कार, सद्भाव और मर्यादा के मूल्यों को मजबूत करना है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक सदस्य श्री राजकुमार नागर, श्री प्रदीप शर्मा, श्री शेर सिंह भाटी, श्री हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक श्री नरेश गुप्ता, संरक्षक श्री सुशील नागर, श्री धीरेंद्र भाटी, श्री धीरज शर्मा, श्री बालकिशन सफीपुर, श्री दिनेश गुप्ता, श्री पवन नागर, श्री मनोज गुप्ता, श्री सतीश भाटी, अध्यक्ष श्री आनंद भाटी, महासचिव श्रीमती ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेश शर्मा बदौली सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं में जुटे हैं। *श्री धार्मिक रामलीला कमेटी को उम्मीद है कि भव्य मंचन, आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति के संदेश के साथ यह महोत्सव ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए एक यादगार आयोजन बनेगा।*

श्री दुर्गे मंदिर के 62वें नवरात्रि मेले में, रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन |

श्री दुर्गे मंदिर के 62वें नवरात्रि मेले में, रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन |

10 अक्टूबर 2026

जेवर। श्री दुर्गे मंदिर, जेवर में आयोजित 62वें नवरात्रि मेले के अंतर्गत शुक्रवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय ठाकुर धीरेन्द्र सिंह जी, लोकप्रिय विधायक जेवर विधानसभा, द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर धीरेन्द्र सिंह जी का समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है। रामलीला के माध्यम से समाज में सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। कार्यक्रम में श्री दुर्गे मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महासचिव सुभाष चंद गर्ग, समिति निदेशक कुलदीप पंडित, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, नरेंद्र गोयल, मेला निदेशक कपिल शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजेश पंडित, विशाल शर्मा एडवोकेट, दीपू जैन, संजय माहेश्वरी,जयभगवान शर्मा, विकास बेगाना, पंकज सांवरिया, राहुल शर्मा, शीशपाल मंत्री जी, सचिन अग्रवाल, योगी शर्मा, मोनू गर्ग (भाजपा), नीरज गोयल (भाजपा) सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 62वां नवरात्रि मेला धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। मेले में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। श्री दुर्गे मंदिर समिति, जेवर द्वारा आयोजित यह मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कौशल, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता के साथ डीएसईयू ने मनाया 7वाँ स्थापना दिवस

कौशल, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता के साथ डीएसईयू ने मनाया 7वाँ स्थापना दिवस

9 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर, 2026: दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) ने अपना 7वां स्थापना दिवस भरतमुनि ऑडिटोरियम, CCRT, सेक्टर 7, द्वारका में मनाया, जिसमें विश्वविद्यालय का नेतृत्व, संकाय, छात्र तथा शैक्षणिक, औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि एक साथ उपस्थित हुए। इस उत्सव ने DSEU के सात वर्षों की यात्रा तथा कौशलोन्मुखी शिक्षा, उद्यमिता, व्यावहारिक अधिगम एवं छात्र विकास पर उसके निरंतर बल को दर्शाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता DSEU के कुलपति ऑनरेरी कर्नल प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार नगावत ने की। जिंदल मेकटेक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, वरिष्ठ उद्योगपति, सामाजिक नेता एवं परोपकारी श्री पवन जिंदल मुख्य अतिथि थे, जबकि ANRF नेशनल साइंस चेयर एवं आईआईटी दिल्ली के एमेरिटस प्रोफेसर प्रो. भीम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. आभा जैन विशेष अतिथि थीं। इनके अतिरिक्त DSEU के रजिस्ट्रार शैलेंद्र सिंह परिहार, IAS; प्रो. अजय सिंगोली; जनसंपर्क निदेशक एवं वित्त नियंत्रक डॉ. पंकज लाठर; शैक्षणिक निदेशक प्रो. कामना सचदेवा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। औपचारिक कार्यवाही की शुरुआत गणमान्य अतिथियों के स्वागत तथा पुष्प-गुच्छ व अंगवस्त्र से उनके सम्मान के साथ हुई। प्रो. अजय सिंगोली ने अतिथियों का स्वागत किया और युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने में कौशल विकास, उद्यमिता और व्यावहारिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। पारंपरिक रोज़गार से आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “भारत के युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाइए।” सभा को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार नगावत ने शिक्षा, कौशल, रचनात्मकता और उद्यमिता को एक साथ जोड़ने के DSEU के विज़न पर बात की। उन्होंने ज़ोर दिया कि शिक्षा केवल रोज़गार तक न ले जाए, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, पहचान और समाज में सार्थक स्थान बनाने में भी सहायक हो। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति, उद्योग से जुड़ाव, महिला केंद्रित पहलों तथा अल्पकालिक कौशल एवं प्रमाणन कार्यक्रमों का उल्लेख किया और छात्रों को DSEU का दूत बताया। ज्ञान, कौशल और राष्ट्रीय विकास को जोड़ते हुए उन्होंने कहा, “ज्ञान से कौशल बनता है, कौशल से अवसर बनते हैं, और अवसर से राष्ट्र सशक्त होता है।”  विशिष्ट अतिथि प्रो. भीम सिंह ने DSEU को स्थापना दिवस की बधाई दी और युवाओं के लिए अवसर बनाने में प्रौद्योगिकी, शिक्षा और उद्यमिता की भूमिका पर बात की। प्रौद्योगिकी और नवाचार के अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने छात्रों को अपने ज्ञान का व्यावहारिक चुनौतियों में उपयोग करने और शिक्षा को सशक्तिकरण का साधन बनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पवन जिंदल ने औपचारिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास और अनुभव को जोड़ने के महत्व पर बल दिया। अपनी स्वयं की यात्रा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पृष्ठभूमि या पारंपरिक शैक्षणिक सीमाओं को उसकी आकांक्षाओं का बाधक नहीं बनना चाहिए। उन्होंने एन. आर. नारायण मूर्ति, ओ. पी. जिंदल, धीरूभाई अंबानी, MDH के संस्थापक, बाबा रामदेव और लाल बहादुर शास्त्री जैसी हस्तियों की यात्राओं का उल्लेख दृढ़ संकल्प, पहल और अवसर पहचानने की क्षमता के उदाहरण के रूप में किया। उदीयमान उद्यमियों के लिए श्री जिंदल ने तीन मूल बातों — कॉस्टिंग (लागत), क्वालिटी (गुणवत्ता) और कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) — पर बल दिया और प्रतिस्पर्धी लागत, गुणवत्ता बनाए रखने और वादों को पूरा करने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पानीपत स्थित एक कौशल विकास केंद्र का उदाहरण देकर बताया कि प्रशिक्षण कैसे रोज़गार और उद्यमिता के अवसरों में बदल सकता है। उनके संबोधन में बार-बार व्यावहारिक क्षमताएं विकसित करने और नौकरी मांगने वालों से अवसर सृजन करने वाला बनने पर ज़ोर रहा। DSEU के रजिस्ट्रार शैलेंद्र सिंह परिहार, IAS ने इस युवा विश्वविद्यालय की क्षमता को रेखांकित किया और निरंतर सुधार तथा ऊँची आकांक्षाओं के लिए प्रोत्साहित किया। इस संदर्भ में छोटे बीज और बड़े वृक्ष की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि सार्थक उपलब्धियाँ अक्सर छोटे लेकिन दृढ़ कदमों से शुरू होती हैं। इसके बाद स्मृति चिन्ह और सम्मान समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किए गए, जबकि अन्य प्रमुख गणमान्य व स्थापना दिवस आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों का भी सम्मान किया गया। औपचारिक सत्र का समापन DSEU द्वारका कैंपस के कैंपस निदेशक डॉ. नारायण अग्रवाल द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने गणमान्य अतिथियों, विश्वविद्यालय नेतृत्व, संकाय, कर्मचारियों, छात्रों और आयोजन दल का आभार व्यक्त किया और समारोह के सफल आयोजन में योगदान देने वाले प्रयासों की सराहना की। औपचारिक सत्र के बाद स्टूडेंट कैंपस एंबेसडर्स — मीडिया एवं PR का परिचय कराया गया और उन्हें मंच पर आमंत्रित कर औपचारिक रूप से स्वागत किया गया और उन्हें जॉइनिंग सर्टिफिकेट दिए गए, जो कैंपस एंबेसडर कार्यक्रम से उनके औपचारिक जुड़ाव का प्रतीक है। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जो स्थापना दिवस का एक प्रमुख आकर्षण रहा। छात्रों ने राजस्थानी, हरियाणवी और अन्य क्षेत्रीय परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें संगीत, नृत्य, परिधान और कोरियोग्राफी के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया गया। कार्यक्रम में “इक ज़िंदगी मेरी सो ख़्वाहिशा इक-इक मे पूरी करा” गीत पर आधारित एक पढ़ाई-संबंधित प्रस्तुति भी हुई, जिसने छात्रों के लिए आकांक्षा और प्रेरणा का संदेश दिया। दर्शकों की ओर से प्रस्तुतियों को उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली, जो DSEU के छात्रों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक भागीदारी को दर्शाती थी। इस कार्यक्रम ने विभिन्न क्षेत्रीय परंपराओं को एक साझा मंच पर लाकर स्थापना दिवस समारोह में छात्र-केंद्रित आयाम को और मजबूत किया। उत्सव का समापन भरतमुनि ऑडिटोरियम में DSEU के राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन से हुआ, जिसमें डॉ. कीर्ति काले, आलोक अविरल, नमिता नमन, प्रखर मालवीय “कन्हा”, डॉ. पंकज श्याम लाठर और कर्नल संजय चतुर्वेदी ने काव्य पाठ किया। 7वां स्थापना दिवस समारोह DSEU की संस्थागत यात्रा, कौशल एवं उद्यमिता पर उसके फोकस और छात्रों की रचनात्मकता व उत्साह का संगम रहा, जिसने कौशल-आधारित शिक्षा, व्यावहारिक अधिगम और युवाओं को कार्य के बदलते विश्व के लिए तैयार करने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

योग शक्ति महोत्सव 2026 में योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज का संदेश |

योग शक्ति महोत्सव 2026 में योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज का संदेश |

6 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली | रिपोर्ट :- मारीदास | अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS Foundation) द्वारा आयोजित “योग शक्ति महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से योग, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। महोत्सव के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, शांत और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ जी, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार रहे। वहीं समारोह में श्री सतीश गौतम जी, सांसद, अलीगढ़, राजर्षि वेदमूर्ति आचार्य पवनदत्त जी महाराज, स्वामी अमित देव जी, श्री राजेश डोंगरा जी आईपीएस,  डॉ. भारती आचार्य, डॉ. रामनारायण मिश्रा जी रिसर्च ऑफिसर आयुष मंत्रालय भारत सरकार, श्री प्रदीप जैनी जी वास्तु बाबा जी, अमन चौधरी (क्वासी) अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर समाज सेवी, श्री नवनीत दीक्षित जी सहित अनेक अतिविशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और जीवनशैली में संतुलन स्थापित करने वाली प्रभावी पद्धति है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। महोत्सव में योग शिक्षा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने, युवाओं को योग से जोड़ने तथा योग के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित योग शिक्षकों एवं साधकों ने भी योग को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संस्थापक एवं कार्यक्रम के आयोजक योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासंघ का उद्देश्य योग को केवल कक्षाओं और प्रशिक्षण तक सीमित रखना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योग और उसके लाभों को पहुंचाना है। योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने कहा कि “योगी बनो, सहयोगी बनो, समाज के लिए उपयोगी बनो” का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है। योग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, योग शिक्षकों, साधकों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। योग शक्ति महोत्सव 2026 ने योग, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव रख सकता है।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने किया, द्वारका मैं भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने किया, द्वारका मैं भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

4 अक्टूबर 2026

दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं उनके समाजहित के संदेश को याद किया। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय के सभागार में सेक्टर 3 द्वारका मैं किया गया। कार्यक्रम मैं पहुंचे अतिथियों मैं, माननीय सांसद कमलजीत सेहरावत, जोइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुमन गोयल (आईपीएस), स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रजनीश गुप्ता (आईपीएस), मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट नरेश बंसल, डीसीपी द्वारका कुशलपाल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं मैं एम पी गर्ग, राकेश कुमार गुप्ता, योगेश गुप्ता, अशोक बंसल, सुमन मित्तल, प्राची जैन, प्रेरणा अग्रवाल, उमेश गुप्ता की मुख्य रूप से भूमिका रही कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के जयघोष और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर समाज की एकता, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे के संदेश को प्रमुखता से रखा गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों को अग्र रतन और अग्रविभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। महावीर गोयल जी और वीरेंद्र गर्ग जी जैसे विशेष अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियो ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में ‘मौजा ही मौजा ग्रुप’ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। खाने में आये हुए मेहमानों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह में समाज के विभिन्न गोत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ने का कार्य करते हैं।

सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 36 बिरादरी के लोगों ने नम आंखों से किया याद I

सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 36 बिरादरी के लोगों ने नम आंखों से किया याद I

3 अक्टूबर 2026

मटियाला :- स्थित द्वारका गार्डन में समाजसेवी सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेंद्र मटियाला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सुरेंद्र मटियाला 36 बिरादरी के लोगों के साथ मिलकर चलते थे और सभी बिरादरियों के लोगों का सम्मान करते थे। यही वजह रही कि उनकी जन्मतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 36 बिरादरी के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहे। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की और समाज के लिए लगातार काम किया। सुरेंद्र मटियाला को याद करते हुए कई लोग भावुक नजर आए। श्रद्धांजलि देने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी समाज सेवा, उनका व्यवहार और लोगों के साथ जुड़ाव उनकी यादों में हमेशा जिंदा रहेगा। लोगों का कहना है कि सुरेंद्र मटियाला ने 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और जरूरतमंदों की मदद आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बने रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक सुर में कहा कि सुरेंद्र मटियाला की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनकी यादें और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

आश्रय के 36वें स्थापना दिवस पर 80 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित I

आश्रय के 36वें स्थापना दिवस पर 80 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित I

3 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026 :- आश्रय संस्था ने आज अपना 36वां स्थापना दिवस मनाया, जो महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के साथ संयोग से पड़ा। इस अवसर पर 80 वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्रम और गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया गया था। रंगारंग समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से आश्रय, वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति (वीएनजेकेस) और चौखंडी गांव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीवीआरडब्ल्यूए) द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती इति अग्रवाल, एसडीएम (राजौरी गार्डन) और श्री सुनील चड्ढा, स्थानीय पार्षद द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद डॉ. गुरिंदर कौर, कार्यकारिणी सदस्य, आश्रय द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण श्री नीरज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य, आश्रय के मार्गदर्शन में रितु खन्ना, दीपशिखा बिशोई और मौशमी भट्टाचार्य द्वारा प्रस्तुत लाइव पेंटिंग प्रदर्शन रहा। श्रीमती राखी चक्रवर्ती द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य-नाटिका "दांडी यात्रा" ने महात्मा गांधी और उनके ऐतिहासिक दांडी मार्च को श्रद्धांजलि दी। श्रोताओं ने "गुलदस्ता" नामक एक स्वरचित बहुभाषी गीत का भी आनंद लिया, जिसे जसराज सिंह ने डॉ. गुरिंदर कौर, रितु खुराना, रंजीत कौर और डॉ. पंकज सदाफल, अध्यक्ष, आश्रय के साथ प्रस्तुत किया। एडवोकेट डॉ. के. सी. जॉर्ज, राष्ट्रीय समन्वयक, क्लैब और कार्यकारिणी सदस्य, आश्रय ने "भारत में बाल विवाह रोकने में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका" विषय पर सभा को संबोधित किया। 80 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह की मुख्य विशेषताओं में से एक रहा। सम्मानित जनों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा अंगवस्त्रम और गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री ऋषि वशिष्ठ, महासचिव, आश्रय एवं सीवीआरडब्ल्यूए और आयोजन सचिव, वीएनजेकेस ने सुश्री कोमल गुप्ता के साथ किया। दो महत्वपूर्ण सामुदायिक पहलों की घोषणा करते हुए श्री वशिष्ठ ने कहा कि आश्रय, वीएनजेकेस और सीवीआरडब्ल्यूए संयुक्त रूप से पश्चिम दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मनोरंजन केंद्र (Recreational Centre) स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे घोषणा की कि जैसे ही ऐतिहासिक चौखंडी गांव 2030 में अपनी शताब्दी के करीब पहुंच रहा है, ये संस्थाएं चौखंडी गांव को एक धरोहर मॉडल गांव (Heritage Model Village) के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही हैं। समारोह का समापन वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सक्रिय भागीदारी, सामाजिक जुड़ाव और कल्याण को बढ़ावा देने तथा समुदाय-आधारित पहलों को मजबूत करने की नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ। मीडिया संपर्क श्री ऋषि वशिष्ठ महासचिव, आश्रय एवं सीवीआरडब्ल्यूए आयोजन सचिव, वीएनजेकेस मोबाइल: 9818483508 ई-मेल: rishivashistdirector@gmail.com

गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |

गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |

1 अक्टूबर 2026

गुरद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर 11, द्वारका, नई दिल्ली की ओर से गुरुद्वारा सुधार लहर और अकाली लहर के महानायक सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर, रविवार 20 सितंबर, 2026 को एक  विशेष कीर्तन  समागम आयोजित किया गया। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह (गुरदासपुर वाले)  द्वारा  पवित्र गुरबानी कीर्तन किया गया।   इस विशेष समागम में सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के पोते व दिल्ली के माननीय  उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू, पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, मटियाला विधान सभा के विधायक श्री संदीप सहरावत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रमनजोत सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई।   द्वारका गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह, सचिव दविंदर पाल सिंह  और कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह छतवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि हमे नई पीढ़ी को अपने  इतिहास और विरासत की जानकारी देने की जरूरत है। हमे सरदार  तेजा सिंह समुंदरी जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश, पंथ और समाज कि सेवा के मार्ग पर और आगे बढ़ना चाहिए।  दरबार साहिब परिसर में स्थित सरदार तेजा सिंह समुंदरी हाल, उनके जीवन की अमर स्मृति और योगदान का प्रतीक है। माननीय उपराज्यपाल  महोदय ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व हे और हम सब को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हे।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

30 सितंबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है। इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ!

सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ!

30 सितंबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-17 स्थित सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट और आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के नजदीक विभिन्न जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कैंप का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को सर्वहित अपार्टमेंट के सोसाइटी मंदिर, पॉकेट-A, सेक्टर-17, द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। कैंप के दौरान लोगों के लिए जनरल चेकअप, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, चेकअप, ECG, X-Ray, BMD और Eye Screening जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम के साथ-साथ सर्वहित अपार्टमेंट की RWA टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्था ने फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प मैं अपना योगदान दे रहे मौजूदा आकाश हॉस्पिटल द्वारका के डॉक्टरों व टीम का पटका व स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से सोनू गिरी, संजय अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीन मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी, हर्षित गिरी और हेमा भाटिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। आपका सहयोग फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के लोगों तक केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जाए। स्वस्थ समाज और जागरूक समाज की दिशा में ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही है।

WhatsAppकॉल करें