City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

ग्रेटर नोएडा में BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, मनोज चौधरी ने किया अभिनंदन I

3 अक्टूबर 2026
ग्रेटर नोएडा में BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, मनोज चौधरी ने किया अभिनंदन I

ग्रेटर नोएडा :- आज ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया मेट्रो पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी जेवर विधानसभा श्री मनोज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। ग्रेटर नॉएडा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

— मनोज चौधरी

पूर्व प्रत्याशी, जेवर विधानसभा

WhatsAppकॉल करें