City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

30 सितंबर 2026
आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है।

इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे।

वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

“एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है।

संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें।

शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद।

एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें।

“एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

WhatsAppकॉल करें