City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने किया, द्वारका मैं भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

4 अक्टूबर 2026
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने किया, द्वारका मैं भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं उनके समाजहित के संदेश को याद किया। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय के सभागार में सेक्टर 3 द्वारका मैं किया गया। कार्यक्रम मैं पहुंचे अतिथियों मैं, माननीय सांसद कमलजीत सेहरावत, जोइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुमन गोयल (आईपीएस), स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रजनीश गुप्ता (आईपीएस), मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट नरेश बंसल, डीसीपी द्वारका कुशलपाल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही,

वहीं कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं मैं एम पी गर्ग, राकेश कुमार गुप्ता, योगेश गुप्ता, अशोक बंसल, सुमन मित्तल, प्राची जैन, प्रेरणा अग्रवाल, उमेश गुप्ता की मुख्य रूप से भूमिका रही

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के जयघोष और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर समाज की एकता, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे के संदेश को प्रमुखता से रखा गया।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों को अग्र रतन और अग्रविभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। महावीर गोयल जी और वीरेंद्र गर्ग जी जैसे विशेष अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियो ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में ‘मौजा ही मौजा ग्रुप’ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।

खाने में आये हुए मेहमानों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।

समारोह में समाज के विभिन्न गोत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ने का कार्य करते हैं।

WhatsAppकॉल करें