सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 36 बिरादरी के लोगों ने नम आंखों से किया याद I

मटियाला :- स्थित द्वारका गार्डन में समाजसेवी सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेंद्र मटियाला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सुरेंद्र मटियाला 36 बिरादरी के लोगों के साथ मिलकर चलते थे और सभी बिरादरियों के लोगों का सम्मान करते थे। यही वजह रही कि उनकी जन्मतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 36 बिरादरी के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहे। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की और समाज के लिए लगातार काम किया। सुरेंद्र मटियाला को याद करते हुए कई लोग भावुक नजर आए। श्रद्धांजलि देने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी समाज सेवा, उनका व्यवहार और लोगों के साथ जुड़ाव उनकी यादों में हमेशा जिंदा रहेगा। लोगों का कहना है कि सुरेंद्र मटियाला ने 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और जरूरतमंदों की मदद आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बने रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक सुर में कहा कि सुरेंद्र मटियाला की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनकी यादें और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।
