City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार

4 अक्टूबर 2026
आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार

👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष।

👉दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। 

👉लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं।

👉 आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।

👉 नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा।

👉 परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

👉मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। उत्तम भोजन वाहन का सुख मिलेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन का पूर्वार्ध परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक समस्या सुलझेंगी लेकिन आज खर्च सोच समझ कर ही करें। खान-पान में संयम बरतें। 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी परन्तु आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। अनीतिक कार्यों से बचे माँ भंग होने के योग भी है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। लम्बी यात्रा की योजना बनाएंगे इसपर खर्च भी होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग है मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। सेहत मे कुछ विकार आने की सम्भावना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगी। परिजन भी आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ होते होते हाथ से निकल जाएगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। आज किसी के भी ऊपर आँख बंदकर विश्वास ना करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। किसी के जमानती भी ना बने। सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे। धार्मिक यात्रा के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। काम धंधा मे पहले से सुधार आएगा धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें। 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहंगे एवं लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। मौज-शौक के प्रति आज अधिक आकर्षण रहेगा फिजूल खर्च बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। चोरी एवं दुर्घटना के योग है सावधानी बरतें। संध्या के समय स्वास्थ्य मे विकार आने की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें स्वाभाव मे जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। सेहत को लेकर अशांकित रहेंगे बाहर के खान पान से परहेज करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में वातावरण अशान्त भी हो सकता है। सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज अवश्य होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। किसी दूर रहने वाले स्वजन से मनमुटाव हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भी दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें। यात्रा की योजना अंत समय मे टल सकती है।

🔥नवमी का श्राद्ध🔥

👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी तिथि --

                  (सम्पूर्ण दिन रहेगी)

           दिनांक 04/10/2026 रविवार ।

               🔥दशमी का श्राद्ध🔥

👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि--

                    (संपूर्ण दिन रहेगी)

            दिनांक 05/10/2026 सोमवार।

                🔥एकादशी का श्राद्ध🔥 

               (चावल की हर चीज वर्जित है)

👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि--

                       (संपूर्ण दिन रहेगी)

             दिनांक 06/10/2026 मंगलवार।

                 🔥द्वादशी का श्राद्ध🔥

👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि --

                      (संपूर्ण दिन रहेगी)

                   संन्यासियों का श्राद्ध।

            दिनांक 07/10/2026 बुधवार।

                🔥त्रयोदशी का श्राद्ध🔥 

                    (प्रदोष व्रत का श्राद्ध) 

👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि --

                      (संपूर्ण दिन रहेगी)

             दिनांक 08/10/2026 गुरुवार।

               ‌ 🔥चतुर्दशी का श्राद्ध🔥

👉  *आश्विन कृष्ण पक्ष चतृदशी तिथि--

                      (संपूर्ण दिन रहेगी)

           दिनांक 09/10/2026 शुक्रवार।

            🔥सर्वपितृकार्य अमावस्या🔥

                (क) *पितृ कार्य अमावस्या।

                (ख) *देवकार्य अमावस्या। 

                (ग) *शनि अमावस्या। 

           👉 *अमावस्या तिथि --⏬⏬

# *विशेष नोट:- *परिवार के पूर्व उन लोगो का श्राद्ध होगा। जिनकी तिथि मालूम नहीं है। अमावस्या तिथि वाले दिन भूल-चूक वालों का श्राद्ध निकलेगा। 

         (रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी)

            दिनांक 10/10/2026 शनिवार।

🙏🙏 *विशेष नोट:-- *पितृ पक्ष समाप्ति के दूसरे दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन नवरात्रा स्थापना के दिन वैष्णव धर्म को मानने वाले घर में मातामह श्राद्ध करने का विधान है।

         *मातामह यानी (नाना) मातामही यानी (नानी) का श्राद्ध बेटी का पुत्र दौहित्र (नाति) अपने नाना नानी का श्राद्ध पिंडदान तर्पणादि कर सकते हैं। वे चाहे दोहिता हो या दोहिती दोनों को ही श्राद्ध करने का अधिकार प्राप्त है।यह श्राद्ध सुख समृद्धि शांति का प्रतीक माना जाता है।

🌹👉 विशेष जानकारी :-- प्रयास करें। श्राद्ध का भोजन-प्रसाद दोपहर का समय 10.00 से 02.00 बजे का समय संकल्प एवं ब्राह्मण भोजन के लिए रखना चाहिए।

WhatsAppकॉल करें