City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

आपका सहयोग फाउंडेशन ने द्वारका मार्केट मैं "स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका" का दिया संदेश, MCD का मिला सहयोग |

3 अक्टूबर 2026
आपका सहयोग फाउंडेशन ने द्वारका मार्केट मैं "स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका" का दिया संदेश, MCD का मिला सहयोग |

दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर “स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका” के संदेश के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान आपका सहयोग फाउंडेशन (ट्रस्ट) एवं MCD द्वारका वार्ड-A के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता अभियान ड्राइव” का आयोजन किया गया।

यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से करीब 2 बजे तक, द्वारका सेक्टर-12, मार्केट में आयोजित किया गया।

अभियान का उद्देश्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम ने, संजय अग्रवाल जी व सोनू गिरी की अध्यक्षता मैं मार्केट एसोसिएशन और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा सिर्फ कूड़ेदान मैं ही डालें इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

अभियान में निगम पार्षद द्वारका वार्ड-A, माननीय रामनिवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर सिंह भी उपस्थित रहे, साथ ही स्वच्छ अभियान मैं बखूबी भूमिका भी निभाई जिनके सानिध्य एवं मार्गदर्शन से स्वच्छता अभियान मैं चार चांद लग गये।

वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन व मार्केट की तरफ़ से मौजूदा टीम मैं संजय अग्रवाल, सोनू गिरी, प्रवीण मुदगल, सचिन राठी, राजेश नरवाल, सुनील गुप्ता, प्रेम अरोरा, हरीश सखूजा, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज सहरावत, हर्षित गिरी, राधिका गिरी, संजय, व अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

वहीं MCD की तरफ सफाई कर्मचारियों में AK Singh (इंस्पेक्टर), देव दास (ASI) राकेश (ASI), कुलदीप, अनिल, सुरेश, ईश्वर, राजेश, विजय, विनोद, नवीन, विजेंद्र इनके अलावा ठेकेदार मनीष ने भी ट्रैक्टर ट्रॉली भेज विशेष सहयोग दिया|

आपका सहयोग फाउंडेशन संस्था की तरफ से वार्ड- A निगम पार्षद राम निवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर जी का स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी व पटका पहना कर स्वागत किया, साथ ही सभी MCD कर्मचारियों को टी-शर्ट, व मैडल पहनाकर सम्मानित किया।

आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

“हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दिन सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि हमारा द्वारका क्षेत्र हमेशा स्वच्छ और सुंदर बना रहे।”

इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ हो द्वारका—जिम्मेदारी है हमारी” का संदेश दिया गया और लोगों से स्वच्छता की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।

WhatsAppकॉल करें