City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

डीपी टूर एंड ट्रैवल्स के नए कार्यालय का बिजवासन में भव्य शुभारंभ, कई गणमान्य लोगों ने दिया आशीर्वाद|

5 नवंबर 2026
डीपी टूर एंड ट्रैवल्स के नए कार्यालय का बिजवासन में भव्य शुभारंभ, कई गणमान्य लोगों ने दिया आशीर्वाद|

नई दिल्ली | डीपी टूर एंड ट्रैवल्स के नए कार्यालय का दिल्ली के बिजवासन में पालम विहार रोड, एमसीडी टोल के पास भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत हप्पी राणा और अमन मान ने मिलकर की है। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मपाल जी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश राणा, निगम पार्षद एवं चेयरमैन जयवीर राणा, आम आदमी पार्टी के पूर्व निगम पार्षद नरेंद्र राणा, भाजपा नेता आकाश गहलोत और अभिनेता सुनील राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हप्पी राणा और अमन मान को नए कार्यालय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार के सदस्यों, मित्रों और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर दोनों का उत्साह बढ़ाया।

डीपी टूर एंड ट्रैवल्स के माध्यम से लोगों को अब यात्रा और पर्यटन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इनमें देश-विदेश की यात्रा की व्यवस्था, किराये और लीज पर गाड़ियां उपलब्ध कराना, संपत्ति की खरीद-बिक्री और किराये पर दिलाने के साथ-साथ निवेश से जुड़ी सेवाएं भी शामिल हैं।

हप्पी राणा और अमन मान का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित सेवाएं और उचित विकल्प उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ इस नए कार्यालय की शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को अलग-अलग सेवाओं के लिए भटकना न पड़े और उन्हें एक ही स्थान पर कई तरह की सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के अंत में डीपी टूर एंड ट्रैवल्स परिवार ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में लोगों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

WhatsAppकॉल करें