City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

Bulandsahar

जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संगोष्ठी, रैली एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोजन |

जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संगोष्ठी, रैली एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोजन |

15 नवंबर 2026

स्याना (बुलंदशहर)। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में विकासखंड स्याना के आदर्श जूनियर हाई स्कूल, नयाबास में नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत 2026-27 कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर संगोष्ठी, जागरूकता रैली एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में नशामुक्त जीवनशैली, देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। नशा मुक्त भारत अभियान की मुख्य थीम "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री देवेंद्र कुमार शर्मा जी (वरिष्ठ शिक्षक) एवं श्री मुकेश कुमार जी (युवा कल्याण विभाग) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती राशि मिश्रा जी (उपनिदेशक, माय भारत) के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपिन (माय भारत) ने किया तथा मंच संचालन श्री मुकेश कुमार (युवा कल्याण विभाग) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकासखंड स्याना के विभिन्न युवा क्लबों, ब्लॉक स्टाफ, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, योगदान एवं जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि "अगर नशा ही करना है तो देशभक्ति का करो।" उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, गौरवशाली विरासत और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिवस भी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर की ओर से युवाओं से आह्वान किया गया कि वे देशभक्ति, सामाजिक सेवा एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर "मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी" के संकल्प को साकार करें। कार्यक्रम में अंकित कुमार (पत्रकार), डॉ. योगेंद्र, सुरेशचंद, अरविंद, नेहा, विनीता, भवदीप, बिजेंद्र, नरेश, निशांत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

स्याना में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने खेलों के माध्यम से दिया नशा मुक्त भारत का संदेश |

स्याना में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने खेलों के माध्यम से दिया नशा मुक्त भारत का संदेश |

14 नवंबर 2026

स्याना, बुलंदशहर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, बुलंदशहर द्वारा विकासखंड स्याना के बी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2026-27’ कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कमल सिंह तोमर (उपप्रधानाचार्य) एवं श्री मुकेश कुमार (युवा कल्याण विभाग) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती राशि मिश्रा (उपनिदेशक, माय भारत) के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन विपिन (माय भारत) ने किया तथा वॉलंटियर के रूप में कुमारी अरुणा रानी ने सहयोग किया। मंच संचालन श्री मुकेश कुमार (युवा कल्याण विभाग) ने किया तथा खेल गतिविधियों का अभ्यास एवं संचालन श्री कुलदीप कुमार (व्यायाम शिक्षक) द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड स्याना के विभिन्न युवा क्लबों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, ब्लॉक स्टाफ तथा सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में खेलों के महत्व, शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। युवाओं को बताया गया कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिताओं के परिणाम - 400 मीटर बालक दौड़: आशीष ने प्रथम तथा हर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। - 200 मीटर बालिका दौड़: सोनाक्षी प्रथम तथा कनिष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। - बैडमिंटन: फिजा एवं गार्गी के बीच मुकाबला हुआ। - लंबी कूद: जतिन ने प्रथम तथा आशीष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। - वॉलीबॉल: बॉस हाउस की टीम प्रथम तथा टैगोर हाउस की टीम द्वितीय रही। - रस्साकशी: बॉस हाउस की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के माध्यम से मेरा युवा भारत, बुलंदशहर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सचिन कुमार, राजकुमार (व्यायाम शिक्षक), अंकित कुमार (पत्रकार), डॉ. योगेंद्र, सुरेशचंद, संजीव नेताजी, अरविंद कुमार, कविता, दीपांशु, नरेश, निशांत, विजयलक्ष्मी, निशा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा-युवतियां उपस्थित रहे।

बीबी नगर में गूंजी नशा मुक्ति की आवाज! ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ में युवाओं ने ली शपथ |

बीबी नगर में गूंजी नशा मुक्ति की आवाज! ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ में युवाओं ने ली शपथ |

2 नवंबर 2026

बी बी नगर (बुलंदशहर): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत, बुलंदशहर’ द्वारा विकासखंड बी बी नगर के राजकीय महाविद्यालय बीबी नगर में ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रही, जिसके तहत नशा मुक्त भारत अभियान पर संगोष्ठी, शपथ ग्रहण और युवा संवाद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, नशे के प्रति जागरूकता रुझान और सतत विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीनत जैदी* और मुख्यअतिथि श्री डॉ नरेश कुमार (चेयरमेन) ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया। इसके पश्चात माय भारत के वॉलंटियर्स और अतिथियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का निर्देशन माय भारत की उपनिदेशक श्रीमती राशि मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन डॉ राजेश कुमार (असि. प्रो. ) ने किया, जबकि माई भारत के *स्वयंसेवक विपिन (ब्लॉक स्याना)और स्वयंसेविका  *कुमारी अरुणा रानी ब्लॉक (बी बी नगर) ने कार्यक्रम का सह-संचालन और संयोजन संभाला।  संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं और विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, ऊर्जा बचत और जिम्मेदार नागरिकता जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं और नागरिकों ने जीवन में कभी नशा न करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। ‘मेरा युवा भारत’ की ओर से युवाओं से आह्वान किया गया कि वे योग को अपनी दैनिकचर्या का हिस्सा बनाएं और “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” के संकल्प को साकार करें। कार्यक्रम में विकासखंड बी बी नगर के विभिन्न युवा क्लबों के सदस्यों, ब्लॉक स्टाफ और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंकित कुमार (रिपोर्टर) दीपांशु कुमार तनिषा कुमारी मनीषा रानी दिव्या शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

बुलंदशहर में युवा संवाद, युवाओं को बताया वोट की ताकत का महत्व |

बुलंदशहर में युवा संवाद, युवाओं को बताया वोट की ताकत का महत्व |

2 नवंबर 2026

बुलंदशहर द्वारा “विकसित भारत युवा संवाद – अपने मत को जानें (Know Your Vote)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में उपनिदेशक मेरा युवा भारत के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के आगमन एवं पंजीकरण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक, मेरा युवा भारत बुलंदशहर द्वारा उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत यूथ आइकॉन अश्वनी चौहान द्वारा “विकसित भारत युवा संवाद – अपने मत को जानें” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के बीच खुली बातचीत एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं प्रश्न साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री हितेश गर्ग (जिला उपाध्यक्ष), श्री कृष्णपाल सिंह (जिला महासचिव) एवं श्री अश्वनी चौहान (यूथ आइकॉन) प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम ने युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

स्याना में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी, शपथ एवं योग गतिविधियों का आयोजन|

स्याना में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत संगोष्ठी, शपथ एवं योग गतिविधियों का आयोजन|

19 अक्टूबर 2026

बुलंदशहर/स्याना । मेरा युवा भारत, बुलंदशहर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड स्याना के श्रीमती दिलावरी देवी किसान कन्या पीजी कॉलेज, चिंगरावटी में ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संगोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा योग, स्वस्थ जीवनशैली और सतत विकास के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार वैश्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री देवेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित करके किया। नशा मुक्त भारत अभियान की मुख्य थीम *“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत”* के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का निर्देशन माय भारत की उपनिदेशक श्रीमती राशि मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपिन (माय भारत) एवं स्वयंसेविका कुमारी भावना ने किया, जबकि मंच संचालन मुकेश कुमार (युवा कल्याण विभाग) ने किया। योगाभ्यास आचार्य बागेश्वर सिंह के निर्देशन में कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विकासखंड स्याना के विभिन्न युवा क्लबों, ब्लॉक स्टाफ, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नशामुक्त जीवन अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। योग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने योग के महत्व और नशे के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा मिल सकता है। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने तथा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर की ओर से युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि योग केवल व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं से “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” के संकल्प को साकार करने तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में उपप्राचार्य अश्विनी शर्मा, डॉ. योगेंद्र, सुरेशचंद, संजीव नेताजी, अरविंद कुमार, कविता, गीता, अध्यापिका विजयलक्ष्मी एवं निशा सहित छात्राएं मुस्कान, अनामिका, भावना तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक भारत के निर्माण के संदेश के साथ हुआ।

WhatsAppकॉल करें