'अभियुदिता' नेशनल म्यूज़िक एंड डांस कॉम्पिटिशन ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जलवा बिखेरा

नई दिल्ली | 3 अक्टूबर 2026 | देश की राजधानी में मुक्तधारा ऑडिटोरियम में "अभियुदिता नेशनल म्यूज़िक एंड डांस कॉम्पिटिशन" भारत की विविध प्रदर्शन कलाओं के शानदार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली युवा कलाकारों,शिक्षाविदों,संस्कृति प्रेमियों,अभिभावकों और कला प्रेमियों को अपनी प्रतिभा,रचनात्मक समर्पण दिखाने का मौका मिला। जिसमें आम्रपाली परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड कल्चरल ट्रस्ट ने दिल्ली एनसीआर के उभरते कलाकारों ने एक साथ प्रतिष्ठित मंच को किया सांझा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध कथक कलाकार पंडित दीपक महाराज (पद्मश्री पुरस्कार विजेता पंडित बिरजू महाराज के पुत्र) और दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की संस्थापक संध्या सिंह रही उपस्थित। पंडित दीपक महाराज के भारतीय शास्त्रीय नृत्य में उनके योगदान ने कलाकारों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। इस प्रतियोगिता में भारत के शास्त्रीय नृत्य,लोक नृत्य,संगीत और अन्य प्रदर्शित हुई कला श्रेणियों की प्रस्तुती भारत की असाधारण सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती हैं। युवा प्रतिभागियों ने अद्भुत कौशल का दिया परिचय। निर्णायकों में डॉ.राजकुमार,ज्योति कौर व कंचन राठौरिया ने विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों का किया मूल्यांकन। जिसमें तकनीक,ताल लय,भाव भंगिमा, कोरियोग्राफी,संगीतात्मकता, रचनात्मक प्रस्तुति शामिल थी। अभ्युदिता' के उत्कृष्ट कलाकारों,विजेताओं और योग्य प्रतिभागियों को उनकी मेहनत व कलात्मक उत्कृष्टता के लिए स्मृति चिन्ह के अलावा ट्राफी से नवाजा गया। असाधारण प्रस्तुतियों के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए, ताकि युवा कलाकारों को संगीत और नृत्य के क्षेत्र में अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस मौके पर आम्रपाली परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड कल्चरल ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी,सुश्री विनीता श्रीवास्तव ने कहा "अभियुदिता" एक ऐसा राष्ट्रीय मंच है जहाँ प्रतिभाशाली कलाकारों की पहचान करके उन्हें सिर्फ सम्मानित करना ही नहीं है,बल्कि युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने को प्रेरित करना भी है। इस मंच पर आने वाला हर प्रतिभागी विजेता है क्योंकि उनका समर्पण,अनुशासन और कला के प्रति प्रेम ही सम्मान का हकदार हैं। विनीता श्रीवास्तव ने ट्रस्ट अभियुदिता को एक नियमित राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक मंच बनाते हुए कहा भारत के हर कोने से आए प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला दिखाकर पहचान बनाने और आगे बढ़ने का मंच है यह कार्यक्रम सिर्फ़ एक मुकाबला नहीं बल्कि एक शानदार सांस्कृतिक आयोजन था जिसमें भारत की कलात्मक परंपराओं, विविधता और युवाओं की प्रतिभा के जज़्बा काबिले तारीफ था। छात्रों, शिक्षकों,अभिभावकों और कलाकारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को शानदार व यादगार बना दिया। सारा ऑडिटोरियम तालियों की लय से गूंज उठा। ट्रस्ट ने सभी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों जजों,संयोजकों के अलावा सभी कार्यकर्ताओं का दिल से किया आभार व्यक्त। जिनके योगदान से 'अभियुदिता 2026' कार्यक्रम पूरी तरह से सार्थकमयी नजर आया। आम्रपाली परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड कल्चरल ट्रस्ट (APACT) भारतीय परफॉर्मिंग आर्ट्स और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है।
