City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस का पहरा, दिल्ली जाने से रोके गए कांग्रेस पदाधिकारी, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप।

11 अक्टूबर 2026
गौतमबुद्ध नगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस का पहरा, दिल्ली जाने से रोके गए कांग्रेस पदाधिकारी, सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप।

गौतमबुद्ध नगर । 10 अक्टूबर 2026 | खबर गौतमबुद्ध नगर से है, जहाँ जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस का पहरा लगाया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीते दो दिनों से कभी उन्हें घर पर हिरासत में लिया जा रहा है, तो कभी जिला कार्यालय पर नजरबंद किया जा रहा है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि वे ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

कांग्रेस के अनुसार, जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला सहित गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह, रिजवान चौधरी, नीरज लोहिया, धर्म सिंह और सुरेंद्र प्रताप सिंह को जिला कार्यालय पर पुलिस की निगरानी में रखा गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना और अपनी बात रखना नागरिकों का अधिकार है। उनका कहना है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

#congressnews #jantarmantarprotest #cityexpressnews #goutambudhnagar  

WhatsAppकॉल करें