City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

अलीगढ़ मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक! त्योहारों और निर्वाचन को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

24 अक्टूबर 2026
अलीगढ़ मंडलायुक्त ओ.पी. आर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक! त्योहारों और निर्वाचन को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

अलीगढ़ 24 अक्टूबर 2026 (सूवि0): आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, अभियोजन की प्रगति एवं न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

          मण्डलायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

          उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और किसी भी अफवाह अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

WhatsAppकॉल करें