घोगा गांव में जीवन ज्योति यज्ञ, माता-पिता के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश I

दिल्ली देहात के घोगा गांव में 25 अक्टूबर को जीवन ज्योति यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। घोगा गांव निवासी दीपक भारद्वाज ने अपने माता-पिता के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पालम 360 के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे माता-पिता के सम्मान की प्रेरणादायक पहल बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पालम 360 के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सोलंकी द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों पर सरकार गंभीरता से विचार करती है।
चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कार देने, युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, सांसदों, खापों के प्रधानों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से माता-पिता के सम्मान, बुजुर्गों के आदर, नशामुक्त समाज और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
