City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संगोष्ठी, रैली एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोजन |

15 नवंबर 2026
जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर संगोष्ठी, रैली एवं नशा मुक्ति शपथ का आयोजन |

स्याना (बुलंदशहर)। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में विकासखंड स्याना के आदर्श जूनियर हाई स्कूल, नयाबास में नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत 2026-27 कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर संगोष्ठी, जागरूकता रैली एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में नशामुक्त जीवनशैली, देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। नशा मुक्त भारत अभियान की मुख्य थीम "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री देवेंद्र कुमार शर्मा जी (वरिष्ठ शिक्षक) एवं श्री मुकेश कुमार जी (युवा कल्याण विभाग) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती राशि मिश्रा जी (उपनिदेशक, माय भारत) के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपिन (माय भारत) ने किया तथा मंच संचालन श्री मुकेश कुमार (युवा कल्याण विभाग) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड स्याना के विभिन्न युवा क्लबों, ब्लॉक स्टाफ, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, योगदान एवं जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण, ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं को जागरूक किया गया।

वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि "अगर नशा ही करना है तो देशभक्ति का करो।" उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, गौरवशाली विरासत और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिवस भी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मेरा युवा भारत, बुलंदशहर की ओर से युवाओं से आह्वान किया गया कि वे देशभक्ति, सामाजिक सेवा एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर "मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी" के संकल्प को साकार करें।

कार्यक्रम में अंकित कुमार (पत्रकार), डॉ. योगेंद्र, सुरेशचंद, अरविंद, नेहा, विनीता, भवदीप, बिजेंद्र, नरेश, निशांत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

WhatsAppकॉल करें