द्वारका के शिवलोक सोसाइटी में भक्तिमय माहौल में मनी शारदीय नवरात्रि। कन्या पूजन के साथ हुआ समापन।

नई दिल्ली, द्वारका। भारत में त्योहारों के आगमन का प्रतीक मानी जाने वाली शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर द्वारका स्थित शिवलोक सोसाइटी में नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल रहा। सोसाइटी के मन्दिर परिसर में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत आराधना की गई। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और हर शाम मन्दिर में माँ की सुन्दर भेंटे और भजन गा कर देवी की उपासना की। इसमें पुरुषों ने भी पूरा सहयोग दिया।
नवमी के अवसर पर कन्या पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसी के साथ नौ दिवसीय उत्सव का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।
यह आयोजन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सौहार्द का सुन्दर उदाहरण बना।
