द्वारका में देशभर के स्वाद और संस्कृति का लगा शानदार संगम!

नई दिल्ली | द्वारका सेक्टर-7 स्थित सीसी आरटी ग्राउंड में स्वदेशी मेले का आयोजन भारत सरकार के संस्कॄति मंत्रालय, दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के सयुंक्त सहयोग किया जा रहा है, जहां देशी अंदाज, भारतीय संस्कृति और खरीदारी का जबरदस्त संगम देखने को मिल रहा है।
मेले के मीडिया प्रभारी नीलेन्द्र पाठक ने बताया कि वर्ष 2012 से लगातार हर साल आयोजित होने वाला यह स्वदेशी मेला अब लोगों के लिए खास आकर्षण बन चुका है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के स्टॉल सजाए गए हैं, जहां खान-पान से लेकर कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान उपलब्ध है सबकुछ स्वदेशी अंदाज में |
यानी विदेशी चमक-दमक को छोड़िए और अपने देश की कला, स्वाद और हुनर का आनंद आम नागरिकों के सभी वर्ग के लोग ले रहे हैं, हर स्टॉल की अपनी खासियत है और हर राज्य की संस्कृति की झलक देखने को स्वदेशी मेले में देखने को मिलती है।
शाम 6बजे से बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच पर समां बांधती हैं। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति से भरा माहौल मेले की रौनक को और भी बढ़ा देता है।
इस मेले में बीएसएफ बैंड की छाबला यूनिट देश भक्ति के गीत व वंदे मातरम्, भारत माँ के नारे की गूंज भी लोगों में जोश भर देती है, दर्शकों को देश भक्ति के गीतों पर झूमने को बेबस कर रहे थे,
नीलेन्द्र पाठक ने कहा कि स्वदेशी सामान, लजीज पकवान और भारतीय संस्कृति का एक छत परिसर मे आनंद लेना चाहते हैं, तो द्वारका सेक्टर-7 के स्वदेशी मेले का रुख जरूर करें 3 नवंबर तक लगने वाले इस मेले में स्वदेशी जाना मंच के द्वारा संचालित प्रदर्शनी का देखरेख मनोज चौधरी, रतन सिंह बिष्ट कर रहे हैं, वहीं पर इस प्रदर्शनी में विभिन्न पहलुओं पर फोटो गैलरी के साथ स्वदेशी के उद्देश्यों को दर्शाया गया है, स्वदेशी अपनाइए, देश का मान बढ़ाइए। स्वलंबन् भारत, स्टार्ट अप, जैसी स्लोगंन पड़ने को मिल रहे हैं, मेले में 45 से अधिक वलिंटर मेले की सुरक्षा को अंदर बाहर पूरी तरीके से दुरुस्त करने का काम कर रहे हैं साथ ही दिल्ली पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है, मेले में फायर ब्रिगेड गाड़ी व् एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है सीसी टीवी कैमरे की निगरानी कैप्टन प्रमोद सिंह, रवींद्र अग्रवाल के निर्देशन में की जा रही है।
