द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन, लोगों को दी गई आंखों की देखभाल की जानकारी

राजधानी दिल्ली के द्वारका में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन, यानी IGNOU-REWA, और सेंटर फॉर साइट, द्वारका के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में लोगों को आंखों की देखभाल, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी गंभीर नेत्र समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
सत्र के दौरान सेंटर फॉर साइट के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विष्णु स्वरूप गुप्ता ने मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और सामान्य नेत्र देखभाल से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और आंखों से संबंधित समस्याओं के प्रति समय रहते जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारी तथा द्वारका के स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने आंखों से जुड़ी अपनी समस्याओं और शंकाओं को विशेषज्ञ के सामने रखा तथा उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सेंटर फॉर साइट, द्वारका की सेंटर मैनेजर डॉ. आकांक्षा खरे ने नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे विकास और अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न नेत्र चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
वहीं, सेंटर फॉर साइट के क्लस्टर हेड श्री विनय सिंह और असिस्टेंट मैनेजर श्री सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा प्रतिभागियों की आंखों की जांच की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।
IGNOU-REWA के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री ए. एस. छतवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
श्री विनय सिंह ने कहा कि इस तरह की पहल सेंटर फॉर साइट की सामाजिक जिम्मेदारी और आम लोगों तक बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में IGNOU-REWA की टीम और सेंटर फॉर साइट की मेडिकल टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस जागरूकता सत्र के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि आंखों की नियमित जांच, समय पर विशेषज्ञ की सलाह और उचित देखभाल से कई गंभीर नेत्र समस्याओं की पहचान और उपचार में मदद मिल सकती है।
इस मौके पर उपस्थिति सभी रिटायर्ड / सिनिअर सिटिजन्स का सेंटर फॉर साइट की तरफ से फ्री आँखों की जाँच कर रिपोर्ट दी गई।
