City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

नोएडा में ESMO 2026 के हाइलाइट्स पर विशेष कार्यक्रम, देशभर के मेडिकल Cancer विशेषज्ञों ने की शिरकत |

23 नवंबर 2026
नोएडा में ESMO 2026 के हाइलाइट्स पर विशेष कार्यक्रम, देशभर के मेडिकल Cancer विशेषज्ञों ने की शिरकत |

नोएडा | कैंसर के इलाज में लगातार हो रही नई खोज और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों को लेकर नोएडा में एक महत्वपूर्ण मेडिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यशोदा मेडिसिटी द्वारा आयोजित ESMO 2026 के हाइलाइट्स कार्यक्रम में मेडिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कैंसर के उपचार, आधुनिक तकनीक और चिकित्सा जगत में हो रहे नए बदलावों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन 21 नवंबर 2026 को नोएडा के सेक्टर-18 स्थित रेडिसन ब्लू MBD होटल मैं किया गया |

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के उपचार से संबंधित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने आई नई जानकारियों और मेडिकल रिसर्च को विशेषज्ञों के बीच साझा करना रहा, कार्यक्रम में यशोदा मेडिसिटी के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं HOD डॉ. मनीष कुमार सिंघल प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में जुड़े रहे।

वहीं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के वाइस चेयरमैन एवं HOD डॉ. गगन सैनी ने प्रोग्राम को-डायरेक्टर की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और कैंसर उपचार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के विचार साझा किए गए। ऐसे आयोजन चिकित्सा विशेषज्ञों को नई रिसर्च, आधुनिक उपचार पद्धतियों और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के नए रास्तों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ लड़ाई में आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञों के अनुभव का साझा होना बेहद जरूरी है।

ESMO 2026 Highlights जैसे कार्यक्रम चिकित्सा जगत में नई जानकारियों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होते हैं। फिलहाल इस तरह के मेडिकल आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

WhatsAppकॉल करें