बाहरी दिल्ली जिले में युवाओं ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण I

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली जिले की मंगोलपुरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रजत चौधरी ने युवा साथियों एवं अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और राष्ट्रहित, जनसेवा तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से संवाद करते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरक प्रसंगों, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा जनभागीदारी के महत्व को सामने रखते हैं।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, दिल्ली प्रदेश के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख साहिल यादव तथा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवाओं से आह्वान किया गया कि वे प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
