बीबी नगर में गूंजी नशा मुक्ति की आवाज! ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ में युवाओं ने ली शपथ |

बी बी नगर (बुलंदशहर): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत ‘मेरा युवा भारत, बुलंदशहर’ द्वारा विकासखंड बी बी नगर के राजकीय महाविद्यालय बीबी नगर में ‘पड़ोस युवा संसद 2026-27’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रही, जिसके तहत नशा मुक्त भारत अभियान पर संगोष्ठी, शपथ ग्रहण और युवा संवाद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, नशे के प्रति जागरूकता रुझान और सतत विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीनत जैदी* और मुख्यअतिथि श्री डॉ नरेश कुमार (चेयरमेन) ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित करके किया। इसके पश्चात माय भारत के वॉलंटियर्स और अतिथियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का निर्देशन माय भारत की उपनिदेशक श्रीमती राशि मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। मंच संचालन डॉ राजेश कुमार (असि. प्रो. ) ने किया, जबकि माई भारत के *स्वयंसेवक विपिन (ब्लॉक स्याना)और स्वयंसेविका *कुमारी अरुणा रानी ब्लॉक (बी बी नगर) ने कार्यक्रम का सह-संचालन और संयोजन संभाला।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं और विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी पूरी तरह बर्बाद कर देता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, ऊर्जा बचत और जिम्मेदार नागरिकता जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं और नागरिकों ने जीवन में कभी नशा न करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। ‘मेरा युवा भारत’ की ओर से युवाओं से आह्वान किया गया कि वे योग को अपनी दैनिकचर्या का हिस्सा बनाएं और “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” के संकल्प को साकार करें।
कार्यक्रम में विकासखंड बी बी नगर के विभिन्न युवा क्लबों के सदस्यों, ब्लॉक स्टाफ और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अंकित कुमार (रिपोर्टर) दीपांशु कुमार तनिषा कुमारी मनीषा रानी दिव्या शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।
