बुलंदशहर में युवा संवाद, युवाओं को बताया वोट की ताकत का महत्व |

बुलंदशहर द्वारा “विकसित भारत युवा संवाद – अपने मत को जानें (Know Your Vote)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में उपनिदेशक मेरा युवा भारत के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों के आगमन एवं पंजीकरण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक, मेरा युवा भारत बुलंदशहर द्वारा उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत यूथ आइकॉन अश्वनी चौहान द्वारा “विकसित भारत युवा संवाद – अपने मत को जानें” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के बीच खुली बातचीत एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं प्रश्न साझा किए।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री हितेश गर्ग (जिला उपाध्यक्ष), श्री कृष्णपाल सिंह (जिला महासचिव) एवं श्री अश्वनी चौहान (यूथ आइकॉन) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम ने युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की भावना को प्रोत्साहित किया।
मेरा युवा भारत, बुलंदशहर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
