City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन, खरीदारी से लेकर डांस और मनोरंजन तक दिखा उत्साह

3 नवंबर 2026
शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन, खरीदारी से लेकर डांस और मनोरंजन तक दिखा उत्साह

नई दिल्ली, द्वारका। दीवाली के त्योहार से पहले द्वारका के सेक्टर-22 स्थित शुभम अपार्टमेंट्स में दिवाली मेले का भव्य आयोजन किया गया। Diva's Dream's की ओर से आयोजित इस मेले में सोसाइटीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी, आकर्षक स्टॉल और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। खासतौर पर बच्चों में मेले को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

इस आयोजन में Diva Dream, Yuve Skill Foundation, Ashirwadam और RWA Shubham Apartments की सहभागिता रही। मेले का उद्देश्य लोगों को त्योहार से पहले एक साथ आने, खरीदारी करने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करना था।

मेले में दिवाली से जुड़ी सजावटी वस्तुओं, गिफ्ट आइटम्स, शॉपिंग स्टॉल और विभिन्न आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही दिवाली फोटो बूथ, DJ एवं डांस फ्लोर, बेस्ट एथनिक लुक, तंबोला, लकी ड्रॉ, सरप्राइज गिफ्ट्स, दिवाली क्विज, टीम अंताक्षरी, बच्चों के लिए फन जोन और फूड स्टॉल जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम के दौरान City Express News की टीम ने आयोजकों से बातचीत की और आयोजन के उद्देश्य एवं तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान Diva's Dream's की प्रतिनिधि ने बताया कि त्योहारों का असली आनंद तभी है, जब समाज के सभी लोग मिलकर खुशियां मनाएं। इसी सोच के साथ इस मेले का आयोजन किया गया, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मनोरंजन और आपसी मेलजोल का अवसर मिल सके।

मेले में महिलाओं ने विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी की और बच्चों ने गेम्स, डांस तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। आयोजकों की ओर से उपहार देकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। कार्यक्रम के दौरान उपहार वितरण और सम्मान के दृश्य भी देखने को मिले।

शुभम अपार्टमेंट्स के निवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सोसाइटी में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।

कुल मिलाकर, दीवाली से पहले आयोजित यह मेला सोसाइटीवासियों के लिए खुशियों और मनोरंजन का शानदार अवसर साबित हुआ। बच्चों की मुस्कान, महिलाओं का उत्साह और परिवारों की भागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

WhatsAppकॉल करें