City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

श्री दुर्गे मंदिर के 62वें नवरात्रि मेले में, रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन |

10 अक्टूबर 2026
श्री दुर्गे मंदिर के 62वें नवरात्रि मेले में, रामलीला का भव्य शुभारंभ, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन |

जेवर। श्री दुर्गे मंदिर, जेवर में आयोजित 62वें नवरात्रि मेले के अंतर्गत शुक्रवार को रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय ठाकुर धीरेन्द्र सिंह जी, लोकप्रिय विधायक जेवर विधानसभा, द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

रामलीला के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ठाकुर धीरेन्द्र सिंह जी का समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक है। रामलीला के माध्यम से समाज में सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार का संदेश जन-जन तक पहुंचता है।

कार्यक्रम में श्री दुर्गे मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महासचिव सुभाष चंद गर्ग, समिति निदेशक कुलदीप पंडित, मेला अध्यक्ष बंटी सिंघल, नरेंद्र गोयल, मेला निदेशक कपिल शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजेश पंडित, विशाल शर्मा एडवोकेट, दीपू जैन, संजय माहेश्वरी,जयभगवान शर्मा, विकास बेगाना, पंकज सांवरिया, राहुल शर्मा, शीशपाल मंत्री जी, सचिन अग्रवाल, योगी शर्मा, मोनू गर्ग (भाजपा), नीरज गोयल (भाजपा) सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 62वां नवरात्रि मेला धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। मेले में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

श्री दुर्गे मंदिर समिति, जेवर द्वारा आयोजित यह मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

WhatsAppकॉल करें