स्वदेशी मेले के मंच से, खेल प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों को किया सम्मानित |

नई दिल्ली, द्वारका। सी सीआरटी ग्राउंड, सेक्टर-7, में स्वदेशी जागरण मंच, संस्कॄति मंत्रालय, दिल्ली पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में मेले मंच से सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले में बास्केटबॉल, कबड्डी सहित बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विक्रम रावत और दिनेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन एवं बेहतर प्रबंधन में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत
स्वदेशी जागरण मंच के इस कार्यक्रम में उत्तम नगर के भाजपा विधायक पवन शर्मा, नजफगढ़ जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिला कमेटी के पधाधिकारी संदीप सहरावत, प्रेम लता गौड़, दलबीर सिंह, द्वारका बी की निगम पार्षद मनीषा सहरावत, व राजपाल सेरावत् जिला मीडिया प्रभारी केपी तोमर तथा विकास यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में तिहाड़ जेल दिल्ली के lसहायक अधीक्षक योगेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया श्री कुमार दो बार के राष्ट्रपति पदक और लिमका बुक रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित हैं, मेले के नीलेन्द्र पाठक ने पटका स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अतिथियों ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और देश की आर्थिक मजबूती में आम जनता को स्वदेशी समान खरीदने की अपील। भाजपा मेहरोली के जिला अध्यक्ष व स्वदेशी मेले के समन्वयक रबिंद सोलंकी ने आभार व्यक्त करते हुए मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला।
इस सात दिन के मेले मे 100 से अधिक विभिन्न राज्यों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द उठाया।
