City Express News 24x7 — खबर देश की, भरोसा आपका

City Express News 24x7 — ताज़ा खबरें

ताज़ा खबरें

गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |

गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |

1 अक्टूबर 2026

गुरद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर 11, द्वारका, नई दिल्ली की ओर से गुरुद्वारा सुधार लहर और अकाली लहर के महानायक सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर, रविवार 20 सितंबर, 2026 को एक  विशेष कीर्तन  समागम आयोजित किया गया। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह (गुरदासपुर वाले)  द्वारा  पवित्र गुरबानी कीर्तन किया गया।   इस विशेष समागम में सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के पोते व दिल्ली के माननीय  उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू, पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, मटियाला विधान सभा के विधायक श्री संदीप सहरावत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रमनजोत सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई।   द्वारका गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह, सचिव दविंदर पाल सिंह  और कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह छतवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि हमे नई पीढ़ी को अपने  इतिहास और विरासत की जानकारी देने की जरूरत है। हमे सरदार  तेजा सिंह समुंदरी जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश, पंथ और समाज कि सेवा के मार्ग पर और आगे बढ़ना चाहिए।  दरबार साहिब परिसर में स्थित सरदार तेजा सिंह समुंदरी हाल, उनके जीवन की अमर स्मृति और योगदान का प्रतीक है। माननीय उपराज्यपाल  महोदय ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व हे और हम सब को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हे।

जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |

जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |

1 अक्टूबर 2026

जहांगीरपुर:-(विनय शर्मा )जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र में खुर्जा-जेवर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टू-व्हीलर सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नगला जफरगढ़ निवासी कुलदीप पुत्र सुगंध स्वरूप (21 वर्ष) और सौरभ पुत्र भूप सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप जहांगीरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है, जबकि सौरभ मौहलीपुर से मजदूरी करने के बाद घरेलू सामान लेने के लिए जहांगीरपुर आया था।बताया गया कि दोनों युवक टू-व्हीलर पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार और टू-व्हीलर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भेजा।चौकी प्रभारी के अनुसार कार और चालक पुलिस की कस्टडी में हैं। प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक को क्षेत्र के गांव थोरा का बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

30 सितंबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है। इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ!

सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ!

30 सितंबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-17 स्थित सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट और आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के नजदीक विभिन्न जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कैंप का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को सर्वहित अपार्टमेंट के सोसाइटी मंदिर, पॉकेट-A, सेक्टर-17, द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। कैंप के दौरान लोगों के लिए जनरल चेकअप, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, चेकअप, ECG, X-Ray, BMD और Eye Screening जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम के साथ-साथ सर्वहित अपार्टमेंट की RWA टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्था ने फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प मैं अपना योगदान दे रहे मौजूदा आकाश हॉस्पिटल द्वारका के डॉक्टरों व टीम का पटका व स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से सोनू गिरी, संजय अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीन मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी, हर्षित गिरी और हेमा भाटिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। आपका सहयोग फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के लोगों तक केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जाए। स्वस्थ समाज और जागरूक समाज की दिशा में ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही है।

नई आर्थिक नीति को लेकर सरकार ने बुलाई अहम बैठक

नई आर्थिक नीति को लेकर सरकार ने बुलाई अहम बैठक

25 सितंबर 2026

केंद्र सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में रोजगार सृजन, छोटे उद्योगों को समर्थन और महंगाई नियंत्रण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों में कई नई योजनाएं लागू की जा सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन कदमों से आम जनता को सीधा फायदा मिल सकता है, खासकर मध्यम वर्ग को।

नोएडा में नया एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट शुरू, यातायात होगा आसान

नोएडा में नया एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट शुरू, यातायात होगा आसान

25 सितंबर 2026

नोएडा प्राधिकरण ने शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस परियोजना के तहत शहर के व्यस्त इलाकों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे रोज़ाना सफर करने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार यह प्रोजेक्ट अगले कुछ महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ रास्तों पर डायवर्जन भी लागू किया गया है, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

सोशल न्यूज़

सब देखें
द्वारका मैं आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

द्वारका मैं आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।

3 अक्टूबर 2026

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है। इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट ने आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के सहयोग से सर्वहित अपार्टमेंट मैं लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप।

आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट ने आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के सहयोग से सर्वहित अपार्टमेंट मैं लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप।

3 अक्टूबर 2026

द्वारका सेक्टर-17 स्थित सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट और आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के नजदीक विभिन्न जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। कैंप का आयोजन 20 सितंबर 2026 रविवार को सर्वहित अपार्टमेंट के सोसाइटी मंदिर, पॉकेट-A, सेक्टर-17 द्वारका नई दिल्ली में किया गया। कैंप के दौरान लोगों के लिए जनरल चेकअप, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, चेकअप, ईसीजी, X-Ray, BMD और Eye Screening जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम के साथ-साथ सर्वहित अपार्टमेंट की RWA टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्था ने फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प मैं अपना योगदान दे रहे मौजूदा आकाश हॉस्पिटल द्वारका के डॉक्टरों व टीम का पटका व स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से सोनू गिरी, संजय अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीन मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी, हर्षित गिरी और हेमा भाटिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। आपका सहयोग फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के लोगों तक केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जाए। स्वस्थ समाज और जागरूक समाज की दिशा में ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही है।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने द्वारका मार्केट मैं "स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका" का दिया संदेश, MCD का मिला सहयोग |

आपका सहयोग फाउंडेशन ने द्वारका मार्केट मैं "स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका" का दिया संदेश, MCD का मिला सहयोग |

3 अक्टूबर 2026

दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर “स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका” के संदेश के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान आपका सहयोग फाउंडेशन (ट्रस्ट) एवं MCD द्वारका वार्ड-A के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता अभियान ड्राइव” का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से करीब 2 बजे तक, द्वारका सेक्टर-12, मार्केट में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम ने, संजय अग्रवाल जी व सोनू गिरी की अध्यक्षता मैं मार्केट एसोसिएशन और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा सिर्फ कूड़ेदान मैं ही डालें इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। अभियान में निगम पार्षद द्वारका वार्ड-A, माननीय रामनिवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर सिंह भी उपस्थित रहे, साथ ही स्वच्छ अभियान मैं बखूबी भूमिका भी निभाई जिनके सानिध्य एवं मार्गदर्शन से स्वच्छता अभियान मैं चार चांद लग गये। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन व मार्केट की तरफ़ से मौजूदा टीम मैं संजय अग्रवाल, सोनू गिरी, प्रवीण मुदगल, सचिन राठी, राजेश नरवाल, सुनील गुप्ता, प्रेम अरोरा, हरीश सखूजा, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज सहरावत, हर्षित गिरी, राधिका गिरी, संजय, व अन्य सहयोगी मौजूद रहे। वहीं MCD की तरफ सफाई कर्मचारियों में AK Singh (इंस्पेक्टर), देव दास (ASI) राकेश (ASI), कुलदीप, अनिल, सुरेश, ईश्वर, राजेश, विजय, विनोद, नवीन, विजेंद्र इनके अलावा ठेकेदार मनीष ने भी ट्रैक्टर ट्रॉली भेज विशेष सहयोग दिया| आपका सहयोग फाउंडेशन संस्था की तरफ से वार्ड- A निगम पार्षद राम निवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर जी का स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी व पटका पहना कर स्वागत किया, साथ ही सभी MCD कर्मचारियों को टी-शर्ट, व मैडल पहनाकर सम्मानित किया। आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। “हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दिन सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि हमारा द्वारका क्षेत्र हमेशा स्वच्छ और सुंदर बना रहे।” इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ हो द्वारका—जिम्मेदारी है हमारी” का संदेश दिया गया और लोगों से स्वच्छता की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।

ज़रूरतमंद परिवारों को बांटे गए राशन किट

ज़रूरतमंद परिवारों को बांटे गए राशन किट

25 सितंबर 2026

एक स्वयंसेवी संस्था ने शहर के गरीब परिवारों की मदद के लिए राशन वितरण अभियान चलाया। इस मुहिम में सैकड़ों परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान आने वाले महीनों में भी जारी रहेगा, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।

विज्ञापन

सब देखें
आपका सहयोग फाउंडेशन

आपका सहयोग फाउंडेशन

1 अक्टूबर 2026

आपका सहयोग फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो समाजहित मैं लगातार कार्य कर रहा है अधिक जानकारी के आप संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट देख सकते हैं। www.aapkasahyogfonfation.in

Radhika Properties & Interior

Radhika Properties & Interior

1 अक्टूबर 2026

अगर आपका द्वारका दिल्ली या द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव मैं रेसिडेंशियल या कमर्शियल प्रोपर्टी खरीदना, बेचना या रेंट पर लेना या देना चाहते हैं, तो संपर्क करें, आप गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं हमारा फेसबुक पेज भी है। राधिका प्रॉपर्टीज एंड इंटीरियर

Aapka Sahyog Foundation

Aapka Sahyog Foundation

1 अक्टूबर 2026

आपका सहयोग फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो समाजहित मैं लगातार कार्य कर रहा है अधिक जानकारी के आप संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट देख सकते हैं। www.aapkasahyogfonfation.in

आपका सहयोग फाउंडेशन (Trust) एवं  MCD द्वारका वार्ड-A  के संयुक्त तत्वावधान में  “स्वच्छता अभियान ड्राइव”

आपका सहयोग फाउंडेशन (Trust) एवं MCD द्वारका वार्ड-A के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता अभियान ड्राइव”

1 अक्टूबर 2026

 दिनांक: 2 अक्टूबर 2026, ⏰ समय: प्रातः 9:00 बजे, 📍 स्थान: द्वारका सेक्टर-12, सेक्टर-4 एवं सेक्टर-5 मार्केट माननीय रामनिवास गहलौत जी, निगम पार्षद, द्वारका वार्ड-A, के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में, विशेष स्वच्छता अभियान, का आयोजन किया जाएगा। 🙏 आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏 आइए,अपने बाजार व द्वारका को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहभागी बनें। कार्यक्रम अध्यक्षता समस्त आपका सहयोग फाउंडेशन टीम एवं मार्केट एसोसिएशन संपर्क-:संजय अग्रवाल: 98114 45625, सोनू गिरी: 99997 67740 “स्वच्छ हो द्वारका — जिम्मेदारी हमारी जिम्मेदारी,

राशिफल

सब देखें
आज का राशिफल, दिनांक - 06 अक्टूबर 2026, दिन - मंगलवार, विक्रम संवत् - 2083

आज का राशिफल, दिनांक - 06 अक्टूबर 2026, दिन - मंगलवार, विक्रम संवत् - 2083

6 अक्टूबर 2026

🌹➡️जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष । 🌹➡️दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है।  🌹➡️इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।  🌹➡️6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।  🌹➡️अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  शुभ दिनांक : 6, 15, 24  शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78  शुभ वर्ष : 2026  ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी  शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी  🌹➡️जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️ 👉जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। 🌹➡️स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे।  🌹➡️बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।   🌹 आज का राशिफल 🌹 🌹👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कानूनी मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई काम को लेकर गलत जानकारी दे सकता है। 🌹वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे, जिससे परिवारिकता बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई डूबा वादा ना आपको मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक काम होने से की वजह से घबराएं नहीं, आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी नौकरी में बदलाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करना होगा। आप अपने साथी को लेकर शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपको किसी से कोई बात आपसी समझदारी दिखाकर करना होगा। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपके सिरदर्द बन सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकती हैं। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल करने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन भी उधार लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों को लेकर काफी खुश रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट ना करें। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और उन्हें सही व गलत में भी फर्क नहीं दिखेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, लेकिन अभी इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आप अपने कामों को भी आसानी से कर सकेंगे। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं। 🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आप अपने मनमानी स्वभाव के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को भी आप मिलजुलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को भी नजर अंदाज करने से बचना होगा।

आज का राशिफल, दिनांक- 05 अक्टूबर 2026, दिन - सोमवार

आज का राशिफल, दिनांक- 05 अक्टूबर 2026, दिन - सोमवार

5 अक्टूबर 2026

👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष। 👉आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।  👉आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 👉आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती।  👉अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 👉कैसा रहेगा यह वर्ष दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा।  👉अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा 👉मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों का भरपूर समर्थन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने साथियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह पहले से बेहतर रहेगी। 🌹वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप आवश्यक काम में जल्दबाजी न दिखाएं। आज के दिन अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। आवश्यक कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कुछ समस्या हो सकती है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए घर मकान, दुकान आदि की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज के दिन आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यक्तित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी जीवन शैली पहले से आकर्षक रहेगी। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आप प्रसन्न आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी। आपको योजनाओं को बनाना अच्छा रहेगा और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बनाए रखने के लिए रहेगा। आज अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखें। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं। किसी तर्क वितर्क में आपको पड़ने से बचना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप करना आपको नुकसान देगा, इसलिए किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज के दिन आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आर्थिक मामले पहले से बेहतर रहेंगे। बड़ों की सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला व कौशल से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों की और आपका रुझान रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको तालमेल बना कर रखना होगा ताकि आपकी तरक्की के रास्ते खुले रहे। संतान आपको यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। भौतिकी विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। निजी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपको किसी से अनावश्यक बातों में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कामों का बोझ तो रहेगा, लेकिन फिर भी अपने काम आसानी से कर पाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो उसमें सावधानी बरतें व पूरी लिखा पढ़ी करके दें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको परिजनों की  सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में आपकी पूरी रुचि रहेगी। भाईचारे मजबूत होगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपने यदि किसी से वादा या वचन भरा है, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करें। रचनात्मक कार्यों में आप पूरा ध्यान देंगे। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के लोगों  के साथ आपको सामंजस्यता दिखानी होगी। घर में किसी शुभ व मांगलिक र कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण आपके घर परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है और आप किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर परिवार में आज दिन आनंदमय  रहेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको छुटपट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान की तरक्की में भी कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरु चरणों से बातचीत करनी होगी। 🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सहजता रहेगी। करीबीयों की सलाह आपके खूब काम आएगी और किसी बजट बनाकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश की आप पूरी तैयारी करके रखें। त्याग व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी सोच समझ के आगे बढें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर आपको तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपने कामों में ढील न दें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आज किसी पर जल्दी भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप छुटपुट लाभ के अवसरों पर भी बड़ा ध्यान देंगे। वाणिज्यिक विषयों में आप बेहतर रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी और माता-पिता के आशीर्वाद आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों में यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक के साथ किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आ सकता है। शासन व प्रशासन के मामले में आपको तेजी दिखानी होगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप अपने घर के कामकाज पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप  किसी काम में अनुशासन पर चलें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा करेंगे। ⛅दिनांक - 05 अक्टूबर 2026 ⛅दिन - सोमवार *⛅विक्रम संवत् - 2083                      (गुजरात अनुसार 2082) ⛅शक संवत- 1948 ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन  ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - दशमी मध्यरात्रि 02:07 तक                  तत्पश्चात् एकादशी                (पूर्ण दिवस 6 अक्टूबर) ⛅नक्षत्र - पुष्य रात्रि 11:09 तक                 तत्पश्चात् अश्लेशा                       ⛅करण- वणिज 15.01 तक                    तत्पश्चात विष्टी ⛅योग - शिव सुबह 09:51 तक                     तत्पश्चात् सिद्ध *🌥️शिव योग, सिद्ध योग के साथ ही गज केशरी योग:--      (चंद्र और गुरु दोनों एक साथ कर्क में आने से) ⛅मालव्य योग :-- शुक्र अपनी स्वयं की राशि में गोचर करने से   ⛅सोमवार के दिन पुष्प नक्षत्र आने से सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है  (इस प्रकार कई योग एक ही दिन में प्राप्त हो रहे है)  ⛅राहुकाल - सुबह 07:49 से सुबह 09:17 तक  ⛅‌दुष्ट मुहूर्त- 12.33 से 13.20 एवं 14.54 से 15.41 ‌‌‌  तक                                  🌥️काल बेला- 10.11 से 10.58 ‌‌‌‌‌तक                      ⛅सूर्योदय - 06:20 ⛅सूर्यास्त - 06:11 🌥️चन्द्रोदय- 25.41  ⛅चन्द्रास्त- 14.46  🌥️सूर्य- कन्या में  ⛅चन्द्र- कर्क राशि में  ⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:43 से प्रातः 05:31 तक  ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:51 से दोपहर 12:39 तक                    ⛅विजयमुहूर्त-14.00 से 14.42 तक              ⛅गोधूलि बेला- 18.00 से 18.45 तक ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:51 से मध्यरात्रि 12:40 तक 

आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार

आज का राशिफल, 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार

4 अक्टूबर 2026

👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष। 👉दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा।  👉लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। 👉 आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57 शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060 ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️ मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 👉 नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। 👉 परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। 👉मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। उत्तम भोजन वाहन का सुख मिलेगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन का पूर्वार्ध परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक समस्या सुलझेंगी लेकिन आज खर्च सोच समझ कर ही करें। खान-पान में संयम बरतें।  मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज भी परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी परन्तु आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। अनीतिक कार्यों से बचे माँ भंग होने के योग भी है। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। लम्बी यात्रा की योजना बनाएंगे इसपर खर्च भी होगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग है मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। सेहत मे कुछ विकार आने की सम्भावना है। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगी। परिजन भी आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ होते होते हाथ से निकल जाएगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। आज किसी के भी ऊपर आँख बंदकर विश्वास ना करें। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। किसी के जमानती भी ना बने। सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे। धार्मिक यात्रा के अवसर मिलेंगे। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आपका आज का दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। काम धंधा मे पहले से सुधार आएगा धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें।  धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज के दिन आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहंगे एवं लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। मौज-शौक के प्रति आज अधिक आकर्षण रहेगा फिजूल खर्च बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। चोरी एवं दुर्घटना के योग है सावधानी बरतें। संध्या के समय स्वास्थ्य मे विकार आने की संभावना है। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें स्वाभाव मे जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। सेहत को लेकर अशांकित रहेंगे बाहर के खान पान से परहेज करें। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में वातावरण अशान्त भी हो सकता है। सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज अवश्य होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी। लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। किसी दूर रहने वाले स्वजन से मनमुटाव हो सकता है। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज भी दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें। यात्रा की योजना अंत समय मे टल सकती है। 🔥नवमी का श्राद्ध🔥 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी तिथि --                   (सम्पूर्ण दिन रहेगी)            दिनांक 04/10/2026 रविवार ।                🔥दशमी का श्राद्ध🔥 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि--                     (संपूर्ण दिन रहेगी)             दिनांक 05/10/2026 सोमवार।                 🔥एकादशी का श्राद्ध🔥                 (चावल की हर चीज वर्जित है) 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि--                        (संपूर्ण दिन रहेगी)              दिनांक 06/10/2026 मंगलवार।                  🔥द्वादशी का श्राद्ध🔥 👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि --                       (संपूर्ण दिन रहेगी)                    संन्यासियों का श्राद्ध।             दिनांक 07/10/2026 बुधवार।                 🔥त्रयोदशी का श्राद्ध🔥                      (प्रदोष व्रत का श्राद्ध)  👉 *आश्विन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि --                       (संपूर्ण दिन रहेगी)              दिनांक 08/10/2026 गुरुवार।                ‌ 🔥चतुर्दशी का श्राद्ध🔥 👉  *आश्विन कृष्ण पक्ष चतृदशी तिथि--                       (संपूर्ण दिन रहेगी)            दिनांक 09/10/2026 शुक्रवार।             🔥सर्वपितृकार्य अमावस्या🔥                 (क) *पितृ कार्य अमावस्या।                 (ख) *देवकार्य अमावस्या।                  (ग) *शनि अमावस्या।             👉 *अमावस्या तिथि --⏬⏬ # *विशेष नोट:- *परिवार के पूर्व उन लोगो का श्राद्ध होगा। जिनकी तिथि मालूम नहीं है। अमावस्या तिथि वाले दिन भूल-चूक वालों का श्राद्ध निकलेगा।           (रात्रि 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी)             दिनांक 10/10/2026 शनिवार। 🙏🙏 *विशेष नोट:-- *पितृ पक्ष समाप्ति के दूसरे दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन नवरात्रा स्थापना के दिन वैष्णव धर्म को मानने वाले घर में मातामह श्राद्ध करने का विधान है।          *मातामह यानी (नाना) मातामही यानी (नानी) का श्राद्ध बेटी का पुत्र दौहित्र (नाति) अपने नाना नानी का श्राद्ध पिंडदान तर्पणादि कर सकते हैं। वे चाहे दोहिता हो या दोहिती दोनों को ही श्राद्ध करने का अधिकार प्राप्त है।यह श्राद्ध सुख समृद्धि शांति का प्रतीक माना जाता है। 🌹👉 विशेष जानकारी :-- प्रयास करें। श्राद्ध का भोजन-प्रसाद दोपहर का समय 10.00 से 02.00 बजे का समय संकल्प एवं ब्राह्मण भोजन के लिए रखना चाहिए।

आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार

आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार

3 अक्टूबर 2026

मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आपके कार्यक्षेत्र की ओर से दिन के अंत में कुछ नए कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी आपको पूरा करना पड़ सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विटामिन की कमी होने के कारण आपको बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आप सीजनल फल और सब्जियां खाएं तो आपका स्वास्थ्य जल्दी ही ठीक हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के सामानों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अधिक व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपने जीवन में लोगों की बढाई करने का कार्य कर सकते हैं और दूसरों की सेवा के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा, इसलिए यदि आपको कोई ऐसा मौका मिले तो आप उससे पीछे ना हटे। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें जरा सी भी समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य लेकर जाएं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अधिक व्यस्तता वाला रहेगा।  वृषभ - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal) वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप डाटा ऑपरेटर हैं तो कहीं बात बन सकती है। आज आप तरल पदार्थ का सेवन करें। खट्टे पदार्थों के सेवन से आपकी एसिडिटी की समस्या अधिक बढ़ सकती है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बढ़ते और खानपान में भी। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आज अपने व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार के कानूनी दांव पेंच से थोड़ा दूर रहें तो अच्छा रहेगा। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज समाज की भलाई के लिए जो भी कार्य करें, लोगों में आकर ना करें। बल्कि निस्वार्थ भाव से करें। आपका पारिवारिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक तंगी से थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं।  मिथुन - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal) मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को बहुत मेहनत करनी होगी। आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। बहुत अधिक जरूरत होने पर यह मोबाइल का प्रयोग करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप किसी प्रकार की डील साइन करने से पहले उस कंपनी के नियम और शर्तों को अच्छे प्रकार से जान लें। उसके बाद ही कोई डील साइन करें अन्यथा, आप बाद में परेशान हो सकते हैं। यदि आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहती है तो आप अपने संतान को मोटिवेट करें और उन्हें किसी भी नए कार्य के लिए प्रेरित अवश्य करें।  कर्क - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे, स्कीन से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है और आपको चर्म रोग के डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है।  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अधिक शानदार रहेगा। व्यापारियों को आज कोई बहुत बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है,  जिससे उनकी आर्थिक उन्नति हो सकती है। युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को आज कोशिश करनी है कि उनकी तरफ से बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी ना रह जाए, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।  सिंह - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal) सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने कार्यस्थल पर अपने ऑफिस के नियमों को याद रखें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने के कारण आपके बॉस की ओर से आपको फटकार लगाई जा सकती है। जिन लोगों को स्लिप डिस्क या कमर दर्द की परेशानी है तो उन्हें आज और अधिक दर्द हो सकता है जिसके कारण उन्हें उठने बैठने में भी परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो उनको आज अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आपके ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं। घर परिवार में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कन्या - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal) कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाली जातकों की बात कर रहे तो सरकारी कर्मचारियों को बड़े विभाग से कभी भी आपके कार्य की समीक्षा की जा सकती है। इस दौरान थोड़ा सा अधिक सावधान रहे। आपकी सेहत की बात करें तो छोटे-मोटी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए आप योगासन का सहारा लें। एलोपैथिक दवाइयां के स्थान पर आयुर्वेदिक दवाइयां का उपयोग करें। अपने आप को अप टूडेट रखें, क्योंकि पिछड़े होने के कारण आपको कमजोर भी बताया जा सकता है। आप अपने घर में साफ-सफाई का प्रयास करें।  तुला - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal) तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी नौकरी में कोई बदलाव करना चाहते हैं जिसके चलते अन्य विभाग में परीक्षा की तैयारी करते हुए नजर आ सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो ब्लड प्रेशर हाई के पेशेंट को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। तला-भुना खाने से परहेज रखना होगा और अपनी दवाइयां नियमित समय पर खानी होंगी, इसके साथ साथ आप क्रोध करने से भी बचें। अपने क्रोध पर न नियंत्रण रखें, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि अपने व्यापार से संबंधित कोई पुराना कर्ज दे रखा है तो आप उसे समय से चुकाने का प्रयास करें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। यदि आपके परिवार में किसी प्रकार का वाद-विवाद चल रहा है तो आप अपने घर के छोटे बच्चों को इन विवादों से दूर रखें अन्यथा, उनके मन पर इन सभी बातों का गलत असर पड़ सकता है।   वृश्चिक - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज आप अपनी असफलता का दोषी दूसरों को ठहरा सकते हैं, अच्छा होगा कि आप अपनी कमियों को ढूंढने की कोशिश करें और उन्हें सुधारने का भी प्रयास करें। आपकी सेहत की बात करें तो आपको हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। जिसके कारण कमजोरी भी आ सकती है। इसलिए आप हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग धार्मिक पुस्तक या पूजा पाठ की सामग्री को बेचने का कार्य करते हैं। आज उनका सामान बहुत अधिक कीमत पर बिक सकता है और उनका आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। युवा जातकों की बात करें। तो युवा जातक यदि प्रेम प्रसंग में पड़े हुए हैं तो कपल्स की आज कोई मीटिंग हो सकती है, जिसमें आप एक दूसरे से प्यार की बातें करने के स्थान पर एक दूसरे की कमियों को गिनते हुए नजर आएंगे। आज आपके भाई-बहनों के साथ तीखे संवाद होने की आशंका है। आप अपनी वाणी पर कंट्रोल करें। धनु - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal) धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज अपने भाग्य से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करेंगे और उसके बाद ही अपने कार्यों को करने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप तेज धूप में घर से बाहर न निकले,नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका काम भी ठीक-ठाक चलेगा,  परंतु आपको अपनी अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त होने में थोड़ी सी कमी रहेगी, सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार अवश्य करें तथा सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, आज आप अपने घर के कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना दिखाएं।  मकर - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal) मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोग के लिए कहा जा सकता है,  वैसे भी आपके कार्य स्थल पर आपको एक दूसरे की मदद करते रहना चाहिए, क्योंकि कभी भी किसी को भी किसी की आवश्यकता पड़ सकती है। आपकी सेहत की बात करें तो यदि आप शुगर के पेशेंट है तो आप अपने दिनचर्या में योगासन को और मॉर्निंग वॉक को स्थान अवश्य दें, संतुलित आहार ले और एक्सरसाइज अवश्य करें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज व्यापारी अपने व्यापार में कोई नया कार्य छोड़ सकते हैं। जिसमें आप यदि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा। युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज किसी भी कार्य को लेकर अधिक अनावश्यक रूप से उत्सुकता ना दिखाएं समता ही बनाये रखें तो अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन साथी की आपके माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।   कुंभ - दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज आप बाहर के खाने से परहेज करें, अन्यथा, आपका पेट खराब हो सकता है और आपको बहुत अधिक परेशानी भी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है, इसलिए आप अपने व्यापार से संबंधित प्रतिस्पर्धियों को मात देने के लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग करें, ना कि अपने शारीरिक बल का। कभी दोस्तों के साथ गपशप और कभी दोस्तों के साथ और कभी अपना बचा हुआ समय मोबाइल में बिता सकते हैं, इसीलिए आप अपनी पढ़ाई पर भी थोड़ा सा ध्यान लगाए तो अच्छा रहेगा। आज आपके घर में कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। मीन- दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal) मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में शाम तक सभी कार्य फ्री हो गए जायेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य तो सामान्य रहेगा, परंतु आप फिर भी खान पान में थोड़ा सा परहेज रखें,  कोई भी स्वास्थ्य खराब करने वाला भोज्य पदार्थ न करें,  जिसके कारण शाम के समय आपको थकावट भी हो सकते है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा और पार्टनरशिप में व्यापार करते समय थोड़ी सी सावधानी बरते, अपने पार्टनर पर कड़ी निगरानी रखें। घर में सुख शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। ⛅दिनांक - 03 अक्टूबर 2026* ⛅दिन - शनिवार ⛅विक्रम संवत् - 2083                 (गुजरात अनुसार 2082) ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन  ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - सप्तमी सुबह 07:59 तक  तत्पश्चात् अष्टमी प्रातः 05:51 अक्टूबर 04 तक                        तत्पश्चात् नवमी ⛅नक्षत्र - आर्द्रा मध्यरात्रि 01:29 तक                      तत्पश्चात् पुनर्वसु ⛅योग - वरीयान् दोपहर 03:21 तक                       तत्पश्चात् परिघ ⛅राहुकाल - सुबह 09:17 से सुबह 10:47 तक  ⛅सूर्योदय - 06:19 ⛅सूर्यास्त - 06:12 ⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:42 से प्रातः 05:31 तक  ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:52 से दोपहर 12:40 तक ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:52 से मध्यरात्रि 12:40 तक 

WhatsAppकॉल करें